देवघर: सनातन धर्म में तुलसी पौधा को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है. इसलिए हर एक घर में तुलसी पौधा होना आवश्यक है. जिस घर में तुलसी पौधा का वास होता है. उसे घर में सुख समृद्धि और जीवन में हमेशा खुशहाली होती है. इसके साथ ही उस घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है. वही मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा सुखना या झरना अशुभ संकेत देता है. उसी प्रकार तुलसी का पौधा खुद उग जाए तो कुछ सकरात्मक संकेत देता है. क्या है वह संकेत जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य से.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी पूजा पाठ में बिना तुलसी के पत्ते के निष्फल माना जाता है. इसलिए तुलसी पौधे का खास महत्व होता है. तुलसी पौधा माता लक्ष्मी का ही प्रतीक है. कई बार तुलसी का पौधा अपने आप घर में उगने लगती है या मुरझाई हुई तुलसी अचानक हरा भरा होने लगती है तो ये सब शुभ संकेत है. यानी माता लक्ष्मी की कृपा जातक के ऊपर बरसने वाली है.
खुद उग जाए तुलसी का पौधा
कभी-कभी कई घरों में तुलसी के पौधे खुद उग जाते हैं. अगर वह तुलसी का पौधा साफ सुथरा जगह में है तो ठीक है. नहीं तो उखाड़कर किसी साफ सुथरा जगह में लगा दें. तुलसी का पौधा खुद उगना इस बात का संकेत देता है कि घर में धन की वृद्धि होने वाली और माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है .
मुरझाई तुलसी हरा भरा हो जाना
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा हो और वह मुरझाई हो लेकिन अचानक वही मुरझाई हुई तुलसी का पौधा हरा भरा होने लगे तो समझ जाइए आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, इसके साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
तुलसी में मंजरी आ जाये तो :
अगर तुलसी में मंजरी आ जाए तो इस बात का संकेत देता है कि घर में धन और सुख समृद्धि की वृद्धि होने वाली है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा में मंजरी अवश्य अर्पण करें.
FIRST PUBLISHED : September 11, 2024, 14:07 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







