Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

नॉर्मल से ऊपर चढ़ गया है ब्लड प्रेशर का मीटर, तुरंत शुरू करें ये 5 आसान काम, हाइपरटेंशन पर लगेगी लगाम


Natural Ways To Control High BP: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही है. हाई बीपी को मेडिकल की भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जीवन में बढ़ता तनाव, अनहेल्दी डाइट, जंक फूड्स का सेवन और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी से यह परेशानी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है. यह समस्या युवाओं में बेहद तेजी से बढ़ रही है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. आज डॉक्टर से जानेंगे कि हाई ब्लड प्रेशर को किन आसान तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें खून की धमनियों में खून का दबाव सामान्य से ज्यादा हो जाता है. इसकी वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर ब्लड प्रेशर को सही समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो इसे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और किडनी की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कई दवाएं हैं, जो मरीज की कंडीशन के आधार पर दी जाती हैं.

डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ अच्छी लाइफस्टाइल, सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी होती है. अगर आप अपने रुटीन को सही बनाए रखेंगे, तो बीपी कंट्रोल करना आसान हो जाएगा. कई बार लोग बीपी को लेकर लापरवाही बरतते रहते हैं, जिससे उनका हाइपरटेंशन स्टेज 1 से बढ़ता रहता है और स्टेज 3 तक पहुंच जाता है. कई बार हाइपरटेंसिव क्राइसिस पैदा हो जाता है और हार्ट के लिए खतरा बन जाता है. इससे बचने के लिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को समय-समय पर अपना बीपी चेक करवाना चाहिए.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 नेचुरल तरीके

– ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है. फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम नमक वाली डाइट का सेवन करने से बीपी कम हो सकता है. पोटैशियम से भरपूर चीजें जैसे केले, संतरे और पालक से भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है.

– रोजाना कम से कम 30 मिनट से लेकर 60 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए. उससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और हार्ट हेल्दी रहता है. प्रतिदिन वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग या अन्य फिजिकल एक्टिविटीज से आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं.

– आपको जानकर हैरानो होगी कि अत्यधिक स्ट्रेस की वजह से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. ऐसे में मेडिटेशन, योग और ब्रीदिंग टेक्निक तनाव कम करने में सहायक हो सकती हैं. हाई बीपी के मरीजों को रोजाना कुछ समय मानसिक शांति के लिए निकालना चाहिए.

– अल्कोहल और कैफीन का सेवन कम से कम करेंगे, तो बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. ज्यादा शराब, स्मोकिंग और कैफीन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इन चीजों को अवॉइड करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

– शरीर के वजन को कंट्रोल रखना भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. हेल्दी बॉडी वेट रखने और अच्छी डाइट लेने से ब्लड प्रेशर में काफी सुधार हो सकता है. इससे हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में भी मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- क्या बिना तकिया लगाए सोना सेहत के लिए फायदेमंद? अधिकतर लोग रहते हैं कंफ्यूज, दूर करें गलतफहमी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-simple-ways-to-lower-high-blood-pressure-diet-exercise-lifestyle-tips-to-control-hypertension-naturally-8686039.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img