Wednesday, September 24, 2025
27 C
Surat

अक्टूबर 2024: नवरात्रि से दीपावली तक, यहां देखें व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट


अयोध्या: सनातन धर्म में साल के 12 महीने अत्यधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं. हर महीने में किसी न किसी देवी-देवता की पूजा और आराधना होती है. सितंबर का महीना समाप्त होने के साथ ही अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है, जो धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है. इस महीने में शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी, दीपावली, प्रदोष व्रत, शरद पूर्णिमा, और करवा चौथ जैसे बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं, अक्टूबर में कौन से प्रमुख पर्व और व्रत कब मनाए जाएंगे.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, हिंदू पंचांग में हर महीने का अपना धार्मिक महत्व होता है. अक्टूबर का महीना विशेष रूप से नवरात्रि, दीपावली, करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों के लिए जाना जाता है. इस दौरान भक्तजन मां जगदंबा की आराधना और अन्य देवी-देवताओं की पूजा करेंगे.

अक्टूबर 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार

2 अक्टूबर: सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्र प्रारंभ, घटस्थापना
6 अक्टूबर: विनायक चतुर्थी
8 अक्टूबर: स्कन्द षष्ठी
11 अक्टूबर: दुर्गा पूजा महाष्टमी और महानवमी
12 अक्टूबर: विजयादशमी (दशहरा)
13 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी व्रत
15 अक्टूबर: प्रदोष व्रत
16 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा
18 अक्टूबर: कार्तिक मास प्रारम्भ
20 अक्टूबर: करवा चौथ
28 अक्टूबर: रमा एकादशी
29 अक्टूबर: धनतेरस, यमदीप, प्रदोष व्रत
30 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर: दीपावली

अक्टूबर का महीना त्योहारों और व्रतों का महीना है, जो भक्तों के लिए विशेष रूप से उत्साह और भक्ति का समय होता है. शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर गुरुवार से होने जा रहा है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं और उसके बाद नवदुर्गा की पूजा शुरू होती है. पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं.

9 दिन तक पूजा
ऐसे में शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर को है. उस दिन ही कलश स्थापना की जाएगी. 9 दिन तक भक्त देवी मां के निमित्त व्रत, पूजा-अर्चना, स्तोत्र का पाठ आदि श्रद्धा पूर्वक और पवित्रता के साथ करते हैं.

Hot this week

Doctors Overprescribe Antibiotic | डॉक्टर जानबूझकर लिख रहे हैं एंटीबायोटिक

Last Updated:September 24, 2025, 17:32 ISTDoctors Overprescribe Antibiotic:...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img