दिल्ली: राजधानी दिल्ली के खाने के शौकीनों को अब लंदन का मजा दिल्ली में ही मिल सकेगा. अगर आप करोल बाग या राजेंद्र प्लेस की तरफ से गुजरे होंगे, तो आपकी नजर जरूर इस लाल रंग की बस पर पडी होगी. यह एक डबल डेकर बस है, जिसके अंदर नये स्टाइल में रेस्टोरेंट बनाया गया है.
इस फूड बस में डबल डेकर बस का आकर्षण है, जिसमें पहली मंजिल पर बैठकर लोग विभिन्न प्रकार के खाने का आनंद ले सकते हैं. बस में विशेष रूप से तैयार की गई मेन्यू में भारतीय खाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्वाद भी शामिल है. जैसे कि पिज्जा, बर्गर, चाट और विभिन्न प्रकार के ड्रिंक्स बस के अंदर उपलब्ध है.
500 रुपए में दो लोग खा सकते हैं खाना
वहीं, बस का माहौल भी खास बनाया गया है, जिसमें कूल और कैजुअल डेकोर के साथ-साथ LED screen भी लगाई गई है. फूड बस में खाने की कीमत की बात करें, तो यहां नॉर्मल दो लोग 500 रुपए के अंदर खाना खा लेंगे. यहां खाने-पीने के अलावा आप बर्थ-डे पार्टी या छोटे-मोटे फंक्शन के लिए भी यह फूड बस बुक कर सकते हैं. आपको अपने फंक्शन के लिए यहां खाना फिक्स रेट में मिल जायेगा.
वहीं, Bharat.one से बात करते हुए प्रिंस ने बस के खाने के बारे में बताया कि उनको इस बस का खाना काफी अच्छा लगा है. वह अपने दोस्तों के साथ आए थे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि खाना उतना अच्छा नहीं है और प्राइस की बात करें तो प्राइस भी काफी हाई है.
दिल्ली में कहां-कहां है फूड बस
आप इसमें खाने का आनंद दिल्ली के इन जगहों पर ले सकते हैं. पहला राजेंद्र प्लेस मेट्रो गेट नंबर-2 के पास, दूसरा विद्यालय गेट नंबर-5 के पास, तीसरा लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-5 है. यही नहीं, चौथा साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास है.
क्या रहती हैं टाइमिंग
यह फूड बस सुबह 10 बजे से लेकर रात के 12:30 तक खुली रहती है. वहीं, यह ऑर्डर के लिए 24/7 खुली रहती है और आप यहां से ऑनलाइन ऑर्डर करके भी खाना मंगा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : October 14, 2024, 11:10 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/delhi/east-delhi-enjoy-delicious-london-food-in-double-decker-bus-street-lajpat-nagar-metro-station-university-gate-local18-8770153.html







