गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं. अपना काम किसी पर छोड़ने की गलती न करें. आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पैसे और काम से जुड़ी सभी बातों का हिसाब-किताब करके ही आगे बढ़ें. सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस अवधि में युवा वर्ग अपना अधिकांश समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं या भावनाओं में बहकर ऐसा न करें कि बाद में आपको पछताना पड़े. खट्टी-मीठी नोकझोंक के बावजूद आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 2
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. यदि आप विदेश में नौकरी करते हैं या विदेश में पढ़ाई या अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. इससे जुड़ी सभी बाधाएं दूर होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी. कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें. यदि आप व्यापार से जुड़े हैं और उसका विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें. इस दौरान वाहन सावधानी से, चलाएं क्योंकि चोट लगने की संभावना है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह कन्या राशि वालों को अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे करने के लिए लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा. कार्यस्थल पर अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. सप्ताह के मध्य में आपको अचानक किसी काम या व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली और अपेक्षा से कम लाभदायक साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. इस दौरान आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं और प्रियजनों के साथ विवाद होने की भी संभावना है. अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी करने की बजाय आपको सही समय का इंतजार करना होगा.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
FIRST PUBLISHED : October 14, 2024, 08:30 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-rashi-weekly-horoscope-14-to-20-october-2024-monday-to-sunday-saptahik-rashifal-astrology-prediction-in-hindi-8769174.html







