Friday, February 27, 2026
23.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Surya Gochar 2024 October: तुला में सूर्य गोचर आज, ये 4 राशिवाले रहें सावधान, बॉस से विवाद, धन हानि, सेहत होगी खराब!


ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन आज 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 7:52 बजे हुआ है. सूर्य तुला राशि में 17 अक्टूबर से 16 नवंबर को सुबह 7:41 तक रहेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. उनको करियर में नुकसान झेलना पड़ सकता है. बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. धन हानि के साथ सेहत भी खराब हो सकती है. तिरुपति के ज्योतिष आचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं तुला में सूर्य गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव क्या होगा.

तुला में सूर्य गोचर 2024: इन 4 राशियों का शुरू होगा बुरा वक्त!
मेष: सूर्य के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव मेष राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है. सबसे पहले बात की जाए तो इन लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है. घर में क्लेश बढ़ सकते हैं. परिवार में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. इसके कारण मानसिक तनाव और अशांति का सामना करना पड़ सकता है.

नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी. बॉस से आपकी बात बिगड़ सकती है और वे आपसे नाराज हो सकते हैं. साथ ही काम करने वाले लोग भी आपके खिलाफ जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में मन को शांत रखकर काम करने की जरूरत होगी. इस बीच आप जो भी कार्य करेंगे, उसका फल मिलने में देरी हो सकती है.

सिंह: सूर्य के रास परिवर्तन के कारण सिंह राशि के जातकों के जीवन पर भी अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. सबसे पहले बात करें करियर की तो नौकरीपेशा लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं. अचानक से आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है.

वर्कप्लेस पर आपके सहयोगी मदद नहीं करेंगे और काम अटक सकता है. मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में आप अपनी सेहत का ध्यान रखें. इस दौरान आपको स्क्रीन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

कन्या: तुला में सूर्य के गोचर से कन्या राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको गले और आंख की समस्या परेशान कर सकती है. जॉब करने वाले लोगों को नौकरी में काम बोझिल हो सकता है, मन नहीं लगेगा. इसके कारण आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. इस बीच आपकी माली हालत खराब हो सकती है. आमदनी कम और खर्च ज्यादा होने से आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

बिजनेस करने वाले लोगों को इस समय में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, इससे आपको परिणाम मिलने में देरी होगी और मन भी परेशान रह सकता है. निवेश के दौरान धन हानि से बचें. धन निवेश करने से पहले या कोई भी फैसला करते वक्त इसके एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं.

वृश्चिक: तुला में सूर्य के प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है. बिजनेस से जुड़े लोग ऐसा कोई भी फैसला न लें, जिससे कि उनको घाटा लगे. इस समय में मुनाफा कम और घाटा ज्यादा हो सकता है. इससे मानसिक परेशानी बढ़ सकती है.

नौकरीपेशा लोगों को इस बीच काफी सतर्क रहने की जरूरत है, आपके हाथ से जॉब के बेहतरीन अवसर निकल सकते हैं. वहीं वर्तमान नौकरी में कामकाज से संतुष्ट न होने के कारण मन दुखी हो सकता है, इस वज से आप नई जॉब के बारे में सोच सकते हैं. 17 अक्टूबर से आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. बदलते मौसम में शारीरिक दर्द की समस्या परेशान कर सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/surya-gochar-in-tula-rashi-2024-negative-effects-of-sun-transit-these-4-zodiac-people-should-be-careful-about-career-money-8776672.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img