Home Uncategorized Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में पहुंचा 92 हजार लीटर सरसों का तेल,...

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में पहुंचा 92 हजार लीटर सरसों का तेल, 55 घाट पर जलाएं जाएंगे 25 लाख दीए

0
12


अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 8वां दीपोत्सव दिव्यता की तरफ बढ़ रहा है. इस बार दीपोत्सव बेहद खास है. भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं. राम की पैड़ी के 55 घाटों पर कल दीपक की आपूर्ति कर दी गई थी. आज घाटों पर तेल पहुंचाने का भी सिलसिला शुरू कर दिया गया है.

घाटों पर तेल की आपूर्ति शुरू

देर रात तक लगभग 92 हजार लीटर तेल की आपूर्ति कर दी जाएगी. साथ ही 25 लाख से ज्यादा दीपक राम की पैड़ी के 55 घाटों पर जलाए जाने हैं, जिसको जलाने में लगभग 92,000 लीटर सरसों के तेल की आवश्यकता है, जिसकी आपूर्ति भी आज से शुरू की गई है और आज देर रात तक इसकी आपूर्ति पूरी कर ली जाएगी. कल से घाटों पर दीपक प्रज्वलित करने की अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे की मोमबत्ती कपूर छड़ी और बाती के पहुंचने का सिलसिला शुरू किया जाएगा.

अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने बताया

अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमित वर्मा ने बताया कि घाटों पर अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर एक तरफ दीपक लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ घाट नंबर-1 से लेकर सभी घाटों पर तेल की आपूर्ति की जा रही है. जहां 92000 लीटर तेल इस बार के दीपोत्सव में जलाया जाएगा, जो 25 लाख दीपक में डाला जाएगा.

इसके लिए 29 तारीख से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी. हालांकि घाटों पर तेल पहुंचने का सिलसिला जारी है. हम लोग उत्साहित हैं. एक बार फिर हम लोग नया रिकॉर्ड बनाएंगे, जिसको लेकर हम लोग चिलचिलाती धूप में लगातार तैयारी में लगे हैं.

दीपोत्सव के नोडल ने दी जानकारी

वहीं, दीपोत्सव के नोडल अधिकारी ने बताया कि घाटों पर सभी सामग्रियां पहुंचाई जा रही हैं. 80 फ़ीसदी से ज्यादा कार्य पूरा कर लिया गया है. बाकी बचाकर 29 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा. जहां अवध यूनिवर्सिटी के 30000 वालंटियर ग्राउंड पर मौजूद हैं और दीपक लगाने का कार्य कर रहे हैं. इस बार का दीपोत्सव प्रभु राम वाला है. जहां 25 लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य  रखा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here