Chhath Puja 2024: छठ पूजा का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. जैसे ही छठ पूजा आती है, महिलाएं रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप पर सूप में लाल कपड़ा रखकर छठ पूजा के लिए लोगों से पैसे मांगती हुई नजर आती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की असली मान्यता क्या है. ऐसा करते हुए लोग बहुत-सी महिलाओं को देखते हैं, पर कोई वजह पर गौर ही नहीं करता. जानें इस आर्टिकल में.
छठ पूजा से पहले क्यों पैसे मांगती हैं महिलाएं?
जब Bharat.one की टीम आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां भी कुछ महिलाएं छठ पूजा के लिए भीख मांग रही थीं. तभी जब हमने उनसे पूछा तो वहां बिहार की रहने वाली रेखा नाम की महिला ने बताया. वो गाजियाबाद में रह रही हैं. रेखा कहती हैं कि छठ पूजा उनके लिए बहुत बड़ा पर्व है. उन्होंने बताया कि जब वह कोई बड़ी मन्नत भगवान से मांगती हैं, तो कहती हैं कि अगर वह पूरी हो जाएगी तो वह कुछ सालों तक भीख मांग कर छठ मां की पूजा करेंगी. छठ पूजा में होने वाला कोई भी खर्चा वो अपने घर से नहीं दे सकती, इसलिए वह लोगों से भीख मांगती हैं. ताकि वह अपनी मन्नत पूरी कर सकें और अच्छे से पूजा कर सकेंंंं.
उन्होंने यह भी बताया कि बहुत से लोग मन्नत की वजह से कुछ सालों तक भीख मांगकर पूजा करते हैं. लेकिन जो लोग गरीब होते हैं और और वह सही से पूजा करने के लिए सक्षम नहीं होते, उनके लिए पूजा करना जरूरी होता है. तभी वो भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े होकर पैसे इकट्ठे करते हैं.
इसे भी पढ़ें – Ground Report: ‘ठोस कदम नहीं उठाए गए तो…’, छठ से पहले बुरा हुआ यमुना का हाल, जहरीली झाग में कैसे पूजा करेंगे लोग?
पूरे भारत में है छठ पर्व की धूम
छठ के पर्व को लेकर पूरे भारत के बाजार सजे हुए हैं. हर साल दिवाली के बाद छठ की तैयारी शुरू हो जाती है. सालों पहले तक केवल कुछ ही क्षेत्रों के लोग इस पर्व को मनाते थे. लेकिन आजकल पूरे भारत में छठ पूजा के घाट सजते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 5, 2024, 15:51 IST







