Ghat Balaji Temple Jaipur: जयपुर में बेहद प्राचीन हनुमान मंदिर है. इसे घाट के बालाजी के नाम से जाना जाता है. 500 साल पुराने इस हनुमान मंदिर को जयपुर का कुल देवता माना जाता है. जयपुर के राज परिवार ने नगर बसाकर पहले बजरंगबली को स्थापित किया था. इस मंदिर में हनुमान जी की दक्षिणमुखी प्रतिमा विराजमान है. मंदिर में पहली आरती सुबह सात बजे होती है. दोपहर में दर्शन करना फलदायी माना जाता है.

















