Chhath Puja 2024 Niyam: 5 नवंबर 2024 से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो चुका है. यह हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. बिहार, यूपी और झारखंड में छठ पर्व का खास महत्व होता है. छठ पूजा के व्रत को कठिन उपवासों में से एक माना जाता है. क्योंकि इस व्रत से जुड़े नियम बेहद कठिन होते हैं. छठ पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसा माना जाता है कि इन चीजों की अनदेखी करने से व्रत का लाभ नहीं मिलता है. अब सवाल है कि आखिर छठ पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखें? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
छठ पूजा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
साफ-सफाई रखें: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, छठ पूजा में साफ-सफाई का विशेष महत्व है. इसलिए जिस जगह छठ पूजा का प्रसाद बनता है उसे साफ-सुथरा रखना चाहिए. इसके अलावा, गंदे हाथों से छठ पूजा का प्रसाद भी नहीं बनाना चाहिए. वहीं, जिस जगह पर घर पर खाना बनाएं, वहां छठ पूजा का प्रसाद न ही बनाएं तो बेहतर है.
नॉनवेज न खाएं: छठ पूजा के दौरान किसी भी व्रती को नॉनवेज नहीं खाना चाहिए. कहा जाता है कि, जो व्यक्ति व्रत रखता है उसे बाहर से ही नहीं, अंदर से भी साफ रहना चाहिए. इसके अलावा, ऐसे स्थान पर या ऐसे बर्तन में प्रसाद न पकाएं, जिसमें मांसाहार बन चुका हो.
पूजा से बच्चों को दूर रखें: छठ पूजा के दिन ध्यान रखें कि बच्चे पूजा के किसी भी सामान को बिना हाथ धोए नहीं छूएं और यदि वे ऐसा कर देते हैं तो फिर उस सामाग्री को उपयोग में न लें. बच्चे प्रसाद खाने की जिद करते हैं पर यह आपको ध्यान रखना होगा कि जब तक छठ का पर्व संपन्न नहीं हो जाता है तबतक बच्चे प्रसाद को जूठा न कर पाएं.
नकारात्मकता से बचें: छठ पूजा के दौरान अपशब्द और अभद्र भाषा नहीं बोलनी चाहिए. व्रत के चारों दिन लड़ाई नहीं करना चाहिए. यदि कोई लड़ाई कर रहा है तो उस जगह से दूर चले जाएं. अपने मन को शांत और अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा से भरकर रखना है.
FIRST PUBLISHED : November 6, 2024, 08:57 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/chhath-puja-2024-niyam-take-care-of-these-4-things-during-chhath-puja-know-vrat-rules-in-hindi-as-per-astrologer-8816574.html







