दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगर छोले भटूरे के बाद किसी चीज का नंबर आता है, तो वह है यहां के छोले कुलचे. दिल्लीवासी इसका बड़े चाव से लुत्फ उठाते हैं. दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक ऐसी दुकान है, जिसके लोग दीवाने हैं. दुकान को लोगों ने ‘फर्स्ट फ्लोर वाले छोले कुलचे’ के नाम से प्रसिद्ध कर दिया है.
इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि इनको यह नाम इतनी ऊंचाई पर दुकान लगाने को लेकर मिला है. इस दुकान के मालिक गौरव ने बताया कि ‘फर्स्ट फ्लोर वाले छोले कुलचे‘ के नाम से पूरी दिल्ली में सिर्फ एक उनकी दुकान ही प्रसिद्ध है. जहां उनके पिताजी राजकुमार रोज बैठते हैं. उनकी 5 पीढ़ियों से दुकान चल रही है. सिर्फ रविवार के दिन वह दुकान पर बैठते हैं.
मुंह के छाले भी हो जाएंगे ठीक
गौरव ने बताया कि उनकी दुकान पर ऐसे 3 प्रकार के छोले कुलचे मिलते हैं. जिनमें उनके अपने घर में बनाए गए मसाले डालते हैं, जिससे अगर आपके मुंह में किसी भी प्रकार के छाले हैं, तो वह ठीक हो जाएंगे. इन्होंने हमें अपने 3 प्रकार के छोले कुलचों के नाम भी बताएं, जिसमें पहले तो इनका सादा कुलचा आता है, जिसमें यह सिर्फ मसाले और कुछ खट्टा डालते हैं. दूसरे इनके बटर में फ्राई होने वाले छोले कुलचे और तीसरे इनके स्पेशल फर्स्ट फ्लोर वाले छोले कुलचे हैं.
जानें रेट, टाइमिंग और लोकेशन
दुकान पर छोले कुलचे का रेट 40 रुपए, 60 रुपए और 80 रुपए पर प्लेट तक है. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है. सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे के बीच आप कभी भी यहां पर आ सकते हैं. इस दुकान पर पहुंचने के लिए आपको यलो मेट्रो लाइन से दिल्ली के ‘चावड़ी बाजार‘ मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर-3 से बाहर निकलते ही बिल्कुल सामने आपको यह दुकान मिल जाएगी.
FIRST PUBLISHED : November 7, 2024, 13:25 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unique-chole-kulcha-taste-first-floor-wale-food-delhi-chavadi-bazaar-shop-crowd-lovers-local18-8819680.html







