Khatushyam Ji Temple Sikar: खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है. भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया है. हालांकि गुरूवार को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा व तिलक श्रृंगार किया जाएगा. इस कारण 6 अक्टूबर को रात 10 बजे से 7 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आम दर्शनों के लिए बाबा श्याम का मंदिर बंद रहेगा. संध्या आरती के दौरान बाबा के कपाट खेले जाएंगे.







