Friday, October 3, 2025
29 C
Surat

Dev Deepawali Puja Vidhi: आज शाम घर पर कैसे मनाएं देव दीपावली? किन स्थानों पर रखने होंगे दीए? ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा विधि


आज देशभर में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोग गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और अपनी क्षमता अनुसार दान कर रहे हैं. आज शाम शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी. हालां​कि गंगा के किनारे बसे प्रयागराज, हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों में भी देव दीपावली मनाई जाती है. गंगा के घाटों पर दीप जलाए जाते हैं. देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं. देव दीपावली की शाम नदी के किनारे या मंदिर में दीप जलाना शुभ माना जाता है. जो लोग अपने घर पर ही देव दीपावली मनाना चाहते हैं, उनको जानना चाहिए कि घर में किन जगहों पर दीए जरूर जलाना चाहिए? केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं देव दीपावली की पूजा विधि और घर में किन स्थानों पर दीप जलाएं?

देव दीपावली 2024 पूजा विधि

आज शाम देव दीपावली का शुभ मुहूर्त 5:10 बजे से 7:47 बजे तक है. सबसे पहले शाम को आप स्नान कर लें. उसके बाद साफ कपड़े पहनें. घर और पूजा स्थान की सफाई संध्या पूर्व ही कर लें क्योंकि रात के समय में घर में झाड़ू नहीं लगाते हैं. देव दीपावली को भगवान शिव की पूजा करते हैं, इसलिए आप शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, अक्षत्, चंदन, फूल, भांग, धतूरा, धूप, दीप, शहद, शक्कर, नैवेद्य आदि अर्पित करके पूजन करें. उसके बाद आप देव दीपावली की कथा या कार्तिक पूर्णिमा की कथा पढ़ें. समापन शिव आरती से करें. भोले शंकर से संकटों को दूर करने और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें: देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? नोट कर लें शुभ मुहूर्त, लगेगी स्वर्ग की भद्रा

शिव पूजा के समय भगवान महादेव के लिए घी वाला 8 या 12 मुखी दीपक जलाएं. उसके बाद विषम संख्या में मिट्टी के दीपक लें, जैसे 5, 7, 11, 51. उसमें गाय का घी या सरसों का तेल डाल दें. उन सभी दीए को जलाएं.

देव दीपावली पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीए

1. घी का एक-एक दीपक भगवान विष्णु, गणेश जी, माता गौरी, माता लक्ष्मी के लिए पूजा घर में जलाएं. उसके बाद नवग्रहों के लिए भी एक-एक दीपक जलाएं.

2. एक दीपक तुलसी जी के पास भी जलाकर रखें. यदि शमी का पेड़ लगा रखा है तो वहां पर तिल या सरसों के तेल वाला दीपक जलाएं.

यह भी पढ़ें: देव दिवाली पर कितनी संख्या में जलाएं दीपक? शिव जी के लिए कितने मुख वाला हो दीया? जानें दीपदान के नियम

3. दीया घर के मुख्य द्वार पर जरूर रखना चाहिए. मेन गेट के दोनों तरफ दीपक रखें. उसके बाद घर के आंगन या बालकनी को भी दीपों से जगमग करें.

4. देवी अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्ति के लिए रसोई घर में भी एक दीपक जरूर रखें.

5. घर के सभी कमरों के दरवाजे के पास भी एक दीप जलाएं. घर के पूर्व और उत्तर कोने यानी ईशान कोण पर भी एक दीप जलाना चाहिए.

6. देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि को है, ऐसे में आप एक दीया पीपल के पेड़ के पास भी जला सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/dev-deepawali-2024-puja-vidhi-how-to-celebrate-dev-diwali-at-home-ghar-mein-kin-jagahon-par-deepak-jalana-chahiye-8834969.html

Hot this week

एकादशी के दिन करें यह प्रसिद्ध आरती, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिटेंगे पाप – Bharat.one हिंदी

https://www.youtube.com/watch?v=pFWOeCbpzZkधर्म Ekadashi Aarti: पापांकुशा एकादशी का व्रत 3 अक्टूबर...

Desi Saag Recipe | Winter Healthy Food | Makki Ki Roti | Sardi Ka Khana | Winter Healthy Food

Last Updated:October 03, 2025, 12:28 ISTWinter Healthy Food:...

Lasoda (Gondi/Nisora) Health Benefits for BP & Diabetes, Plus Delicious Curry Recipe

Last Updated:October 03, 2025, 12:24 ISTHealth Tips: लसोड़ा...

Topics

एकादशी के दिन करें यह प्रसिद्ध आरती, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिटेंगे पाप – Bharat.one हिंदी

https://www.youtube.com/watch?v=pFWOeCbpzZkधर्म Ekadashi Aarti: पापांकुशा एकादशी का व्रत 3 अक्टूबर...

Desi Saag Recipe | Winter Healthy Food | Makki Ki Roti | Sardi Ka Khana | Winter Healthy Food

Last Updated:October 03, 2025, 12:28 ISTWinter Healthy Food:...

Lasoda (Gondi/Nisora) Health Benefits for BP & Diabetes, Plus Delicious Curry Recipe

Last Updated:October 03, 2025, 12:24 ISTHealth Tips: लसोड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img