Dev Deepawali 2024: सासाराम के कुराईच नहर घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. सूर्य मंदिर घाट 1.51 लाख दीपों से जगमग हो उठा. दीपों की अद्भुत छटा और भक्ति से भरे माहौल ने सभी का मन मोह लिया. देव दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. सासाराम में पिछले तीन वर्षो से बनारस के तर्ज पर देव दीपावली का आयोजन होते आ रहा है.

















