देवघर: दिसंबर माह की शुरुआत कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने जा रही है. इसके पीछे शुक्र ग्रह को बताया जा रहा है. यूं तो शुक्र ग्रह हर महीने ही चाल बदलते हैं. लेकिन, इस बार शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि शुक्र अपने परम मित्र की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र को धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. माना जाता है कि शुक्र जिस पर मेहरबान हो जाएं उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं. तो आइए जानें किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है…
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि दिसंबर की शुरुआत में ही धन, भौतिक सुख के कारक माने जाने वाले शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. फिलहाल, शुक्र धनु राशि मे विराजमान हैं. लेकिन, 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जैसे ही शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो इन तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे.
ये हैं वो तीन खास राशियां
वृषभ: दिसंबर की शुरुआत में वृषभ राशि के ऊपर शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. आर्थिक उन्नति होने के प्रबल योग हैं. करियर-कारोबार में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं, वहीं यात्रा आपके लिए काफी लाभप्रद रहने वाली है. प्रेम संबंध के मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है.
कर्क: शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला है. आय के नए स्रोत बनने वाले हैं. आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं. व्यापार में धन लाभ के योग हैं. प्रेम संबंध के मामलों में सफलता का योग बन रहा है. मन प्रसन्न रहने वाला है. हर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
सिंह: इस राशि के जातकों पर भी शुक्र का सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही सिंह राशि की आर्थिक उन्नति होने वाली है. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग है. दांपत्य जीवन मे खुशी का माहौलरहने वाला है. पुराने विवाद समाप्त होंगे. शेयर बाजार में फायदे का योग है. नया वाहन खरीद सकते हैं. प्रेम संबंध में सफल होंगे.
FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 15:37 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-shukra-rashi-parivartan-venus-enter-saturn-house-3-zodiac-signs-fortunes-change-get-wealth-local18-8844573.html







