Tuesday, March 3, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Daily Horoscope 22 November 2024: आज वृषभ, कन्या राशिवाले रहें सावधान! इन 6 राशिवालों का दिन शुभ, जानें राशिफल


मेष : आज कोई शुभ समाचार मिलेगा. राजनीतिक क्षेत्र में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशी यात्रा की योग बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है.

वृषभ : आज दिन की शुरुआत भाग दौड़ के साथ शुरू होगी. अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. राजनीति में अपेक्षित जन सरर्थन मिलने से मन कुछ-खिन्न रहेगा. नौकरी में अपने कार्य के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. पारिवारिक समस्याओं का निदान होने से आज मन को शांति एवं सुकून प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. जेल में बंद लोग जेल से मुक्त होंगे. बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को मान सम्मान के साथ धन प्राप्त होगा.

मिथुन : आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके उत्साह एवं मनोबल में वृद्धि होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी कार्य शैली की सराहना होगी. राजनीति में आपकी सूझबूझ और रणनीति विरोधियों पर भारी पड़ेगी. परिवार में वरिष्ठ परिजनों को लेकर व्यर्थ क्रोध करने से बचें. अपनी वाणी पर संयम रखें. अन्यथा परिवार का वातावरण कलह पूर्ण हो सकता है. गुप्त कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधान रहना होगा. आप अपने कार्य को पूर्ण सजगता के साथ करें. आपको सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन में व्यस्त रहेंगे.

Machh Mani: जादुई रत्न है मच्छ मणि, शनि, राहु के साथ कुंडली के दोषों से करेगा रक्षा, जानें पहनने की विधि और अन्य फायदे

कर्क : नौकरी में उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद विवाद से बचें. उनकी हां में हां करते रहें. भूमि संबंधी कार्य में माता की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा. सुरक्षा में लगे लोगों को अपने साहस एवं मनोबल के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. जिसकी चारों ओर सराहना होगी. व्यापार में अनजान लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. अपनी नीति एवं नियम बनाकर अपना कार्य करें. उद्योग धंधे में लगे लोगों को सरकार की किसी योजना का लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी. राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचकर आपको परेशान करने में सफल हो सकते हैं. अतः इस दिशा में आपको सावधानी बरतनी होगी. पारिवारिक समस्या में वृद्धि हो सकती है.

सिंह : कार्य क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें. व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. धैर्यपूर्वक कार्य करें. पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. अधिक भावुकता से बचें.

कन्या : आज किसी परिजन से भेंट होगी. राजनीति में विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं. कार्य क्षेत्र में अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. संयमपूर्वक कार्य करें. क्रोध से बचें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. उद्योग जगत से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग हैं.

तुला : आज नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा. अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी व्यापार नीति में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव युक्त समय रहेगा. बनते बनते कार्यों में रुकावटें आएंगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतें. ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा खराब हो सकती हैं. गुप्त शत्रु आपको गुप्त नीति से हानि पहुंचा सकते हैं.

वृश्चिक : आज बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. आपकी सूझबूझ की कार्य क्षेत्र में सराहना होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनकी न्यायिक बुद्धि के लिए सम्मान प्राप्त होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने के योग हैं. कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे. नए व्यापार अथवा उद्योग शुरू करने की योजना सफल होगी. आपके कार्यों के लोग प्रशंसा करेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. राजनीति में किसी उच्च सदस्य से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा.

धनु : आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों के द्वारा विघ्न बाधाएं उत्पन्न होंगी. आप धैपूर्वक अपने कार्य में संलग्न रहे. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बीच-बीच में लाभ होने के योग बनेंगे. लोगों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें. राजनीति में आपके रणनीतिक कौशल की प्रशंसा होगी. आपको अपार जन समर्थन मिलने से विरोधी दातों तले उंगली दबा लेंगे. अपनी सकारात्मक सोच तथा परिश्रम के संयुक्त प्रयास से आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में कामयाब होंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है.

मकर : आज कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही बाधाएं दूर होगी. पदोन्नति लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने पुराने आय स्रोतों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. राजनीति में विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है. कोर्ट कचहरी की मामले में भाग दौड़ बनी रहेगी. रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. पहले से चली आ रही परेशानी कम होगी. आपस में विश्वास में वृद्धि होगी. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे.

Vastu Pyramid Benefits: घर में है वास्तु दोष या काम में नहीं मिल रही सफलता, वास्तु पिरामिड से बदलेगी किस्मत! जानें 10 उपाय

कुंभ : आज कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही विभिन्न बाधाएं दूर होगी. राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी. अपार जन समर्थन मिलने के योग हैं. व्यापारिक योजना सफल होगी. व्यापार में उन्नति होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी. अपनी कार्यशाली को आकर्षक बनाने की कोशिश करें. अपने ऊपर भरोसा करें. समस्याओं को न बढ़ने दें. नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा.

मीन : आज राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव जैसी परिस्थितियां रहेगी. कोई भी निर्णय सोच समझकर करें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक ब्रह्म होने की संभावना रहेगी. जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है. किसी परिजन के कारण मन प्रसन्न होने के योग हैं. पर्यटन स्थल अथवा तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-daily-mesh-to-meen-rashi-horoscope-22-november-2024-vrishabh-rashi-wale-jatak-rahe-savdhan-8848536.html

Hot this week

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...

Topics

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img