
दरभंगा : खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले आप अपनी राशि के अनुसार जान लेकर आपके भाग्य के सितारे कितने प्रबल हैं. यदि आप इस अनुसार अपने बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो आपको अपने व्यापार में दिन दूना रात चौगुन तरक्की होगी आज के राशिफल में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए 2 दिसंबर 2024 से खुद का व्यापार शुरू करने के लिए शुभ समय शुरू हो रहा है. इस राशि के जातकों के लिए लकड़ियों से संबंधित साथ में मकान, लोहा और बगीचा से जुड़ा व्यापार उत्तम रहेगा. जो समय 28 अप्रैल 2025 तक का उत्तम समय है. इस राशि के जातकों को के लिए शनि की उपासना और मंगल व्रत करना लाभदायक रहेगा.
वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए यह समय शुभ कारक है जिसमें इन राशि के जातकों के लिए कृषि, शिक्षा, राजनीतिक, खाद्यान्न, खनिज से संबंधित लोहा और मकान निर्माण से संबंधित वस्तुओं का व्यापार उत्तम होगा. जो 2 दिसंबर 2024 से 29 जून 2025 अति उत्तम रहेगा. इसके बाद व्यापार में बाधाएं उत्पन्न होगी. इसके निवारण के लिए मंगल व्रत, दुर्गा चतुर्थ अध्याय का पाठ और बाल्मिकीकृत रामायण का सुंदरकांड का पाठ करना लाभप्रद होगा.
मिथुन राशि : मिथुन राशि इस राशि के जातक जातकों के लिए 2 दिसंबर 2024 से 18 अप्रैल 2025 तक का जो समय है इसमें शनि की साढ़ेसाती चल रही है इसलिए व्यापार और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में बाधाकारक है. इसके उपाय शांति के लिए मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करना शुभप्रद होगा.
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए भी यह समय उपयुक्त नहीं है अतः इसके जातक को शिक्षा, व्यापार, कृषि से संबंधित क्षेत्र में राजनीति क्षेत्र में भी बाधाकारक है. आंशिक सफलता मिलेगी. इसमें राहु की उपासना लाभप्रद होगा मंगल व्रत और चतुर्थ अध्याय दुर्गा पाठ करना लाभदायक होगा.
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए भी शनि साढ़ेसाती चल रही है कृषि, शिक्षा, उद्योग, राजनीतिक क्षेत्र में और प्रशासनिक क्षेत्र में भी बाधा कारक योग बन रहा है. मंगलवार का व्रत करना चाहिए वाल्मिकीकृत रामायण का पाठ करना चाहिए और दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करना लाभप्रद होगा.
कन्या राशि : वालों के लिए यह वर्ष शुभ दायक है इसमें शिक्षा से संबंधित व्यवसाय कृषि से संबंधित और राजनीति क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी. परंतु इस राशि के जातकों के लिए शनि की उपासना लाभदायक होगा साथ में मंगल व्रत भी. इस राशि की जातक को 29 जून 2025 ई तक शनि के आराधनाक लाभदायक
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए वर्ष मिश्रित फलों को देगी. इसमें पारिवारिक सुख शामिल है. लेकिन व्यापार के क्षेत्र में बात करें तो कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में उद्योग करना बाधा कारक है. इस राशि के जातक को केतु की उपासना और मंगल व्रत करना लाभदायक है.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह वर्ष मिश्रित फलाफल कारक है. इस राशि के जातकों को प्रशासन से संबंधित राजनीति से संबंधित शिक्षा से संबंधित व्यापार में सफलता मिलेगी. इस राशि के जातक को राहु की उपासना करना लाभकारी होगा. मंगल का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ और बाल्मिकीकृत रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना कल्याण कारक होगा.
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष सुप्रदा है इस जातक के लिए शिक्षा से संबंधित व्यापार कृषि से संबंधित व्यापार और राज्य नीति से संबंधित नवीन कार्य आरंभ में सफलता मिलेगी. इस राशि के जातक के लिए सामान्य बाधक कारक योग है पूर्ण सफलता मिलेगी परंतु देर से. इनके लिए अनुन रवि व्रत और शनि व्रत लाभदायक रहेगा.
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए 18/ 4/ 2025 तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी . इस राशि के जातकों के लिए कृषि उद्योग व्यापार शिक्षा से संबंधित व्यापार में विलंब से लाभ कारक स्थिति होगी. इस राशि के जातक के लिए 29/6/2025 के बाद राहु केतु की उपासना और रवि व्रत अनुनना, मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना लाभप्रद होगा.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती चल रही है इस राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में विलंब से आंशिक लाभ प्राप्त होगी. इस राशि के जातक के लिए भी यह वर्ष शुभप्रद नहीं है. राजनीतिक क्षेत्र में और व्यापार के क्षेत्र में जो अपना पूंजी का निवेश करेंगे उसमें विलंब से लाभ मिलेगा. इस राशि के जातक को मंगल व्रत और दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ शनि पूजन तीन तेल से हनुमत दीपदान पीपल वृक्ष का पूजन काला, कंबल, छाता, जूता, लोहा तमाम चीजों का दान और हनुमान चालीसा का पाठ शिव पूजन करना चाहिए.
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसमें जातक नवीन किसी भी का. चाहे आरंभ राजनीतिक क्षेत्र में हो या किसी और क्षेत्र में कार्य वो बाधा कारक है. विलंब से सफलता मिलेगी इस राशि के जातकों को बढ़ा के बाद विलंब से सफलता मिलेगी.
FIRST PUBLISHED : December 2, 2024, 12:18 IST

















