
बागपत: गोल-मटोल पीले चमकदार फूल वाले बबूल के पेड़ पर पाए जाने वाला गोंद एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके इस्तेमाल से वजन कम करने में मदद मिलती है. बबूल के गोंद के इस्तेमाल से पाचन क्रिया ठीक रहती है और यह डायबिटीज जैसी बीमारी में तेजी से फायदा करता है. यह औषधीय इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करती है.
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने Bharat.one से बताया कि बबूल के गोंद बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. ये औषधि एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है. इसके इस्तेमाल से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है. यह उसे भी बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है.
शरीर की गंदगी को करता है साफ
बता दें कि बबूल के गोंद शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकाल कर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर को बल मिलता है. यह औषधि शरीर में होने वाली प्रत्येक बीमारी में तेजी से आराम करती है.
आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताया
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने बताया कि इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. इसे आप दूध और पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. वहींं, इसके इस्तेमाल से शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में और जरूरी मात्रा में करना चाहिए.
FIRST PUBLISHED : December 3, 2024, 17:24 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ayurvedic-medicine-in-baghpat-health-benefits-of-babool-gond-diabetes-beneficial-in-reducing-weight-local18-8874299.html

















