
Health Benefits of Onion: अक्सर लोग सुबह के वक्त कच्चा प्याज खाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इससे मुंह से दुर्गंध आने लगती है. ऐसे में लोग दोपहर या शाम के वक्त प्याज खाते हैं. प्याज के बिना लोगों का खाना अधूरा माना जाता है. कई लोग प्याज को सब्जी में डालकर पकाकर खाते हैं, तो कुछ कच्चे प्याज को सलाह के रूप में खाते हैं. प्याज खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं. हालांकि एक बात लोगों के दिमाग में हमेशा घूमती रहती है कि प्याज खाने का सबसे अच्छा वक्त कौन सा है? अगर आप भी इस सवाल को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं, तो आपको इसकी सच्चाई जरूर जान लेनी चाहिए.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक प्याज में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर यौगिक होते हैं, जो इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. जब आप सुबह सुबह प्याज का सेवन करते हैं, तो इसके डिटॉक्सिफाइंग गुण सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं. प्याज शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है. इसके सल्फर यौगिक एंजाइम उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे पूरे दिन के दौरान पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.
दोपहर या रात में भी प्याज खाना लाभकारी?
दोपहर या रात के खाने के साथ प्याज का सेवन करने से इसके पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है. प्याज में प्रीबायोटिक्स होते हैं, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे अन्य पोषक तत्वों का पाचन बेहतर होता है. कच्चे प्याज को सलाद, दाल, सब्जी या रायता में डालने से यह आपके भोजन को और भी पौष्टिक बनाता है. इसके अलावा प्याज में नींबू का रस निचोड़ने से आयरन और अन्य मिनरल्स के अवशोषण में मदद मिलती है. शाम को प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. प्याज इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है, जिससे यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
प्याज कच्चा खाना चाहिए या पकाकर?
प्याज का सेवन किसी भी वक्त किया जाए, इससे शरीर को फायदा ही मिलेगा. अब सवाल है कि प्याज कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता या पकाकर खाना चाहिए. प्याज को कच्चा या पका हुआ खाने का तरीका भी स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव डालता है. कच्चे प्याज में ज्यादा विटामिन और सल्फर यौगिक होते हैं, जबकि पकी हुई प्याज पचाने में आसान होती है. पके हुए प्याज की अपेक्षा कच्चा प्याज ज्यादा लाभकारी हो सकता है. प्याज को फैट में घुलनशील पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के लिए जैतून के तेल या घी के साथ पकाना ज्यादा बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें- धतूरे जैसा दिखने वाला यह फल बेहद चमत्कारी ! 99% लोग नहीं जानते होंगे नाम, इन इलाकों में खूब खाते हैं लोग
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 14:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-is-best-time-to-eat-onions-morning-or-evening-for-maximum-benefits-pyaz-kis-waqt-khana-chahiye-8875959.html






