
Winter Workout Tips: ठंड का मौसम आते ही सुबह जल्दी उठना और फिर घंटों एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी आसान और बेहतरीन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे सिर्फ 10-15 मिनट करने से ही आप पूरे दिन शरीर में गर्माहट और एनर्जी महसूस करेंगे. खास बात यह है कि इस छोटी-सी आदत से कई बीमारियां भी दूर रहेंगी. आइए खरगोन के गवर्मेंट कॉलेज में पदस्थ स्पोर्ट्स ऑफिसर और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. धर्मेंद्र सिंह से जानते हैं कि वो एक्सरसाइज कौन सी हैं.
Bharat.one से बातचीत में डॉ. धर्मेंद्र सिंह बताते है की शरीर को फिट रखने के लिए किसी भी वर्कआउट को करने से पहले वार्मअप जरूर करें. इससे आपकी बॉडी के सभी पार्ट एक्टिव हो जाएंगे और वर्कआउट के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. इसके अलावा सही खान पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा.
एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप जरूरी
उन्होंने बताया कि सर्दियों में सोकर उठने के बाद सबसे पहले हल्के गर्म पानी का सेवन करें. फ्रेश होने के बाद और नहाने से पहले 10 बार सूर्य नमस्कार करें या फिर 10-15 मिनट वार्मअप करें. इसके लिए अनस्पॉट जॉगिंग एवं जंपिंग और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. इसके बाद अपनी बॉडी के अपर पार्ट, मिडल पार्ट और लोअर पार्ट की 1-1 मिनट एक्सरसाइज करें. खुद को फिट रखने का यह सबसे अच्छा मूल मंत्र है. इस एक्सरसाइज को महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं.
10 से 15 मिनट करें एक्सरसाइज
इसमें अपर पार्ट यानी सीने की एक्सरसाइज के लिए पुशअप लगाएं. मिडल पार्ट यानी पेट के लिए सीटअप लगाएं. लोअर पार्ट यानी कमर के नीचे वाले हिस्से की मसल्स के लिए उठक बैठक लगाएं. यह तीनों एक्सरसाइज 1-1 मिनट तक रोटेशन में लगातार 15 से 20 मिनट तक करनी हैं. इससे बॉडी के सभी पार्ट्स और ज्वाइंट में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा.
सही डाइट का पालन करें
सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट में सही आहार को शामिल करें. डॉ. धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि अपनी डाइट में सुबह के नाश्ते में स्प्राउड शामिल करें. इसे गुड, शहद के साथ लें, या फिर दलिया का सेवन कर सकते हैं. दोपहर का लंच छोड़े नहीं. शाम 4 बजे स्नेक और रात 8 बजे के पहले भोजन कर लें.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 15:43 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-winter-exercise-benefits-physical-and-mental-health-10-minutes-exercise-in-winter-local18-8876027.html






