Friday, February 27, 2026
22.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

घर में है कबूतरों का रैन बसेरा… दिन-रात करते हैं गुटर गूं? हरिद्वार ज्योतिषी से जानें शुभ या अशुभ?



हरिद्वार. अक्सर आपने अपने घरों में कबूतर को आते देखा होगा. कई बार घर में कबूतर अपना घोंसला बना लेते हैं . घर की बालकनी या छत या घर में कहीं भी लगातार बैठे रहते हैं .अगर आपके घर में कबूतर घोंसला बनाता है तो अक्सर गंदगी भी फैलाते हैं. कबूतर का मल नकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है. वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में होने वाली हर घटना कोई न कोई संकेत देती है. कबूतर की आवाज, उसकी चाल और घर में घोंसला बनाने तक हर चीज कुछ न कुछ शुभ और अशुभ संकेत छिपा होता है. ऐसे में अगर इन संकेतों को सही से समझना जरूरी है.

वैसे तो कबूतर एक शांत और अच्छा पक्षी माना गया है लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कबूतर को लेकर भी व्याख्या की गई है. कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ होता है या फिर अशुभ. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कबूतर मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. वहीं कुछ लोग कबूतर को लेकर ऐसी धारणाएं भी रखते हैं कि कबूतर के घर में होने से बहुत सी समस्याएं और परेशानियां जीवन में आ जाती हैं.

मां लक्ष्मी का प्रतीक है कबूतर
हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि कबूतर सुख-समृद्धि और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए बेहद ही शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है. ऐसे में इसका घर में आना शुभ होता है . वहीं विज्ञान के अनुसार कबूतर के कारण गंदगी हो जाती है जिस कारण बीमारियां होने से व्यक्ति परेशान रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कबूतर दिन के प्रथम प्रहर में घर में गुटर गूं करें तो इसका मतलब है कि लाभ मिलेगा, तीसरे प्रहर में विवाह या प्रेम संबंध हो सकता है.

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
यदि कबूतर आपके दाएं हाथ के ऊपर से उड़ कर जाए तो इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत सी समस्याएं जीवन में घर कर लेती हैं. पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि यदि कबूतर आपके घर में घोंसला बनाकर रह रहे हैं और चौथे पहर में वह गुटर गूं की आवाज करते हैं तो शास्त्रों के अनुसार यह बेहद ही अशुभ संकेत होता है. इससे जीवन में बहुत सी समस्याएं, दुख तकलीफ, आर्थिक तंगी, बीमारियां आदि होने का खतरा बना रहता है. कबूतरों की गुटर गूं की आवाज से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है जिससे बहुत सी परेशानियां आ जाती हैं.

Note: घर में कबूतर के होने से ओर क्या लाभ होता है इसकी ज्यादा जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img