
Natural Ways To Reduce Cholesterol: हजारों सालों से आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज जड़ी-बूटियों से किया जा रहा है. इन जड़ी-बूटियों में अनगिनत औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित हुए हैं. यही वजह है कि आज भी तमाम लोग नेचुरल तरीकों से परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेते हैं. वर्तमान में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या कॉमन हो गई है और बड़ी तादाद में लोग इससे जूझ रहे हैं. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए, तो यह खून की नसों में जमा हो जाता है और खून की सप्लाई बाधित कर सकता है. ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है.
आयुर्वेद में हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में दालचीनी को बेहद शक्तिशाली माना गया है. दालचीनी एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने-पीने में किया जाता है. इस मसाले में औषधीय गुणों का भंडार होता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. ये फ्री रेडिकल्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में रोज 1-2 ग्राम दालचीनी का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम हो सकता है. इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है और सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं.
यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने Bharat.one को बताया कि दालचीनी में ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में जाकर खून में जमे हुए गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं. खाली पेट गुनगुने पानी के साथ दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुधार हो सकता है. आयुर्वेद में दालचीनी को कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण माना गया है. हालांकि दालचीनी दवा का विकल्प नहीं है. इसे सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको डॉक्टर ने कोलेस्ट्रॉल की दवाएं दी गई हैं, तो दवा समय पर लें और दालचीनी का सेवन करें. इसे आप चाय, दूध, दही, ओट्स या अन्य हेल्दी फूड्स में भी मिलाकर खा सकते हैं. दालचीनी का सेवन एक चुटकी ही करना चाहिए.
दालचीनी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करती है. डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी डालकर पिएंगे, तो इससे ब्लड शुगर भी काबू में रहता है. दालचीनी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे- गैस, अपच और पेट दर्द को दूर करने में मदद करता है. दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है. दालचीनी का नियमित सेवन सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 08:04 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-surprising-benefits-of-cinnamon-reduce-cholesterol-quickly-boost-heart-health-dalchini-masala-ke-fayde-8876098.html






