Home Uncategorized दिसंबर में ‘मृत्यु पंचक’, ये 5 दिन बेहद अशुभ, भूलकर भी न...

दिसंबर में ‘मृत्यु पंचक’, ये 5 दिन बेहद अशुभ, भूलकर भी न करें कुछ काम; वरना नकारात्मक शक्तियां लग जाएंगी पीछे

0
5



Mrityu Panchak 2024. अभी दिसंबर का महीना चल रहा है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने की खत्म होते ही नए साल का आगमन हो जायेगा. साल के अंतिम महीने के पांच दिन बेहद अशुभ रहने वाले हैं. माना जाता है कि इन पांच दिनों मे किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं. दरअसल, हर महीने के पांच दिन पंचक के होते हैं. यह पांच दिन बेहद अशुभ होते हैं. आइए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कब से पंचक शुरु हो रहा है और पंचक के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए?

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि दिसंबर महीने की पंचक की शुरुआत 7 तारीख से हो रही है और 11 दिसंबर को समाप्ति हो रही है. साल का अंतिम पंचक बेहद अशुभ है, क्योंकि यह शनिवार के दिन शुरु हो रहा है और जो भी पंचक शनिवार के दिन शुरू होता है उसे मृत्यु पंचक कहते हैं. दुर्घटनाओं की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं. वहीं इन पांच दिनों में कई ऐसे काम हैं, जिन्हें वर्जित माना जाता है. इन्हें करने से नकारात्मक शक्तियों के पीछे लगने की संभावना है.

पंचक के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए…
कोई भी बेटी अपने घर या ससुराल नहीं जाए. आचार्य बताते हैं कि जिस भी लड़की की शादी हो चुकी है. उस विवाहित महिला को पंचक के दिनों में ना ही अपने घर जाना चाहिए और ना ही ससुराल जाना चाहिए. यात्रा कष्टकारी साबित हो सकता है.

नए घर की ना करें ढलाई
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पंचक के दिनों में कोई भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. अगर घर की छत डालनी हो तो भी पंचक के दिनों में ना डालें. इससे घर में वास्तु दोष लगा सकता है.

दक्षिण दिशा में यात्रा न करें
पंचक के दिनों में दक्षिण की दिशा में यात्रा बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि दक्षिण की दिशा यम की दिशा होती है. दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसलिए पंचक के दिनों में भूलकर भी दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.

नई चीजों की नहीं करनी चाहिए खरीददारी
पंचक दिनों में किसी भी नई चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए नकारात्मक का प्रभाव बढ़ जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here