
Coffee Home CP: दिल्ली में एक बार बाहर खाने जाओ तो मोटी रकम खर्च हो जाती है. कम से कम 1 हजार रुपये तो खर्च हो ही जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा कैफे जो बहुत सुंदर भी है. खास बात ये है कि यहां जाने के लिए आपके पास होने चाहिए सिर्फ 100 रुपये. हम बात कर रहे हैं कॉफी होम की जो सीपी में है. प्राचीन हनुमान मंदिर के ठीक सामने ये कैफे है. आप यहां बहुत सस्ते में बढ़िया खाने का मजा ले सकते हैं.
कनॉट प्लेस के दिल में स्थित यह कैफे कई सालों से लोगों के बीच फेमस है. इस कैफे का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है जितना उसका स्वाद. यह कैफे को सन 1989 के दशक में खोला गया था और तब से यह स्थान कई दिल्लीवासियों का पसंदीदा बन गया है. आपको बता दें कि ये कैफे दिल्ली टूरिज्म द्वारा चलाया जाता है.
सीपी का कॉफी होम है कमाल
यहां पर आपको 100 रुपये के अंदर स्वादिष्ट सैंडविच, इडली और अन्य स्नैक्स मिल जाएंगे. यह न केवल सस्ती कीमतों के लिए फेमस है, बल्कि यहां की कस्टमर सर्विस भी बेहतरीन मानी जाती है. यहा आपको आउटडोर और इनडोर सिटिंग दोनो ही मिल जाएगी. छुट्टियों के दौरान कनॉट प्लेस घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, यहां वो आराम से बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं. साथ ही दिल्ली के बिजी माहौल से थोड़ी राहत भी पा सकते हैं. कैफे में खाना खाते हुए आप पूरे सीपी के नजारों का मजा ले सकते हैं.
क्या है कॉफी होम की टाइमिंग
कैफे सुबह 11:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक खुला रहता है और यहां का जो नजदीकी स्टेशन पड़ेगा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन. दोस्तों के लेकर पूरे परिवार के साथ या डेट पर जाने के लिए ये कैफे एक अच्छा ऑप्शन है.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 16:30 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-coffee-home-cp-delhi-best-cafe-to-visit-in-budget-local18-8875075.html






