Friday, March 6, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

लव राशिफल: इन तीन राशियों की आज हो सकती है पार्टनर से लड़ाई, टूट सकता है रिश्ता, वाणी पर रखें संयम



हरिद्वार: आज 7 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जीवन में क्या बदलाव होंगे, क्या कुछ नया मिलेगा और कौन आपके जीवन में आएगा? इन सभी की जानकारी Bharat.one को हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने दी. 7 दिसंबर का दिन मेष राशि से लेकर मीन राशि तक प्यार के लिए कैसा रहेगा, किस राशि को प्रेम से लाभ मिलेगा और किसको प्रेम से नुकसान होगा, ये सारी जानकारी यहां पा सकते हैं.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का पांचवा भाव प्रेम का होता है. इस राशि के लिए 7 दिसंबर अच्छा रहने वाला है. आपके जीवन में नए जीवनसाथी के आने की उम्मीद है, अगर आपके पास पहले से साथी है तो भी उसके अलावा दूसरा नया हमसफर आपको आज मिल सकता है.

वृष राशि
वृष राशि के लिए आज 7 दिसंबर का दिन ठीक रहेगा. वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में कोई जीवनसाथी आएगा जो आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ा होगा. अगर आप लड़की हैं तो आपके जीवन में आपसे छोटी उम्र का लड़का आएगा और अगर आप लड़के हैं तो आपके जीवन में आपसे बड़ी उम्र की लड़की आ सकती है. इससे आपके तरक्की के द्वार खुल जाएंगे.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का अच्छा नहीं रहेगा. अपने पार्टनर के साथ आपकी अनबन बनी रहेगी, आपका रिश्ता भी टूट सकता है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह शत्रु ग्रह के साथ होने से आपके प्रेम पर इसका विशेष प्रभाव होगा. इस दौरान आपको खुद पर कंट्रोल करना होगा. मिथुन राशि के पंचमेश शुक्र हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, भावुकता होने के कारण आपको धोखा मिल सकता है या आपका फायदा उठाया जा सकता है. ग्रहों की गणना के अनुसार आज आपको अपने साथी से धोखा मिलने का योग है इसलिए आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य देव मित्र ग्रह के साथ होने से कुछ खास लाभ नहीं होने वाला है. पांचवें भाव में वृश्चिक राशि जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं. आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन आपके पार्टनर के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, साथ ही आपके पार्टनर की जॉब/काम छूट जाने के योग हैं. आपके अपने पार्टनर/साथी के साथ अनबन होने के योग बने हुए हैं. आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन अच्छा रहेगा. कन्या राशि के आज के प्रेम राशिफल को लेकर हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं की आज आपको अपना पार्टनर मिल सकता है. आपका जीवन साथी आपको अपने भाई-बहन, अपने मित्र या सगे संबंधियों के माध्यम से मिलेगा इसलिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से उपहार/तोहफा मिलेगा और वह आपका पार्टनर बनेगा या फिर जिसको आप पसंद करते हैं वही आपको कुछ उपहार देगा. आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने का योग है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन बेहद ही संभलकर रहने वाला है. वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बड़ा दुविधा वाला रहने वाला है. आज आपको अपने साथी/पार्टनर के साथ संभलकर बातचीत करनी होगी. आप दोनों में विवाद होने का योग बना हुआ है. अगर आप कोई छोटी या बड़ी बात अपने पार्टनर को बताते हैं तो छोटी से छोटी बात पर भी बड़ा विवाद हो सकता है जिससे आपका रिश्ता भी टूट सकता है इसलिए आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है.

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. बृहस्पति वृष राशि पर गोचर कर रहे हैं. आपके प्रेम को लेकर आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहेगा. अगर आप किसी से लव/प्रेम करते हैं तो आपका ब्रेकअप होने के योग हैं और अगर आपका विवाह हुआ है तो अपने साथी के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं. पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा. आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में खींचतान होने के योग हैं. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का गोचर कुंभ राशि पर चल रहा है. ग्रहों की चाल के अनुसार आपको भी संभलकर रहने की जरूरत है. आपके संबंधों में तकरार या फिर आपके संबंध टूट सकते हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज 7 दिसंबर शनिवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि के जातकों को अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. अपने पार्टनर की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आपको रिश्तों का मूल्य मालूम होगा. 7 दिसंबर शनिवार का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. मीन राशि के लिए आज दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आपको अपने साथी/पार्टनर का सहयोग मिलेगा और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे.  कुल मिलाकर आपका आज का दिन अच्छा है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

chanakya niti in hindi three powerful Chanakya teachings for tough times | मुश्किल समय में हमेशा ध्यान रखें चाणक्य की ये तीन बातें, बड़े...

होमफोटोधर्ममुश्किल समय में हमेशा ध्यान रखें चाणक्य की...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img