Home Lifestyle Health health benefits of olive oil in baking for flavor and texture sa

health benefits of olive oil in baking for flavor and texture sa

0
2



जैतून का तेल (Olive Oil) हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गया है, खासकर इसकी सेहतमंद खूबियों के चलते. जहां आधुनिक किचन में इसे खाना पकाने के लिए अपनाया जा रहा है, वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि जैतून का तेल बेकिंग में बटर का बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे बेकिंग में इस्तेमाल करना न सिर्फ आपके पसंदीदा डिश की पौष्टिकता बढ़ाता है, बल्कि स्वाद और टेक्सचर को भी बेहतर बनाता है.

सेहतमंद विकल्प
बता दें कि जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFA) और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो इसे बटर से ज्यादा सेहतमंद बनाता है. यह न केवल आपके बेक किए गए पकवानों को अधिक पोषक बनाता है, बल्कि उनकी टेक्सचर में भी सुधार करता है. जैतून का तेल केक को नम बनाए रखता है, कुकीज को अधिक क्रिस्पी और ब्रेड को नरम बनाता है.

स्वाद में गहराई
बेकिंग में जैतून का तेल इस्तेमाल करने से केक, मफिन और कुकीज़ में एक हल्की लेकिन गहरी फ्लेवर जुड़ती है. यह अन्य सामग्री के स्वाद को दबाए बिना उन्हें समृद्ध बनाता है.

सर्दियों में बाल झड़ने और डैंड्रफ से परेशान? बिना खर्च के इन घरेलू नुस्खों से बालों को बनाएं मजबूत और खूबसूरत!

जैतून तेल की वैरायटी
बाजार में तीन प्रकार के जैतून तेल उपलब्ध हैं:

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल: मजबूत फ्लेवर और सुगंध के लिए, खासकर मेडिटरेनियन डेज़र्ट में.
इंडियन कुकिंग ऑलिव ऑयल: हल्के और न्यूट्रल फ्लेवर के लिए.
क्लासिक ऑलिव ऑयल: मध्यम फ्लेवर के लिए.
बेकिंग में हल्के या एक्स्ट्रा लाइट जैतून तेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, जिससे रेसिपी की अन्य सामग्री का फ्लेवर बनाए रखा जा सके.

ताजगी और पोषण का संतुलन
जैतून का तेल बेक किए गए पकवानों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. बटर की जगह तीन-चौथाई मात्रा में जैतून का तेल इस्तेमाल करके, आप अपने बेकिंग आइटम्स को नमी और कम सैचुरेटेड फैट के साथ स्वादिष्ट बना सकते हैं.

हेल्दी ट्विस्ट के साथ स्वादिष्ट बेकिंग
चाहे आप किचन में नए हों या एक्सपर्ट, जैतून का तेल पारंपरिक रेसिपी (Olive oil traditional recipe) में सेहतमंद और स्वादिष्ट ट्विस्ट लाने वाला बेहतरीन इंग्रेडिएंट है. यह न केवल आपके पकवान के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसे हेल्दी भी बनाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-benefits-of-olive-oil-in-baking-for-flavor-and-texture-sa-8883714.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here