Home Culture Unique Wedding: सात फेरों के बदले शादी में हो गया ये कारनामा….नये...

Unique Wedding: सात फेरों के बदले शादी में हो गया ये कारनामा….नये रस्म की हो गई शुरुआत

0
6



मधुबनी. शादियों के सीजन में नए जोड़ों ने मनचाहे ढंग से अपने जीवन के जीवन के सबसे खुशनुमा पल को एकसाथ मनाया. लेकिन इसी बीच एक शादी में अजीब रस्म के कारण यह सबों के बीच चर्चा का विषय बन गई. मधुबनी के सुजीत चौधरी ने अपने शादी के अवसर पर 7 पौधे लगाकर उसे संरक्षण देने की   प्रतिज्ञा की.

पौधा लगाकर लिया फेरा 
शादी करने वाले युवक सुजीत ने बताया कि हमारी  पीढ़ी तब तक सुरक्षित रह सकती है जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है. बता दें कि सुजीत ने अपने शादी से एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है. 7 औषधीय पौधा लगाकर दूल्हे ने लिया 7 फेरा लिया है. शादी के दिन पूरे परिवार के साथ सुजीत ने पौधा लगाया है और उसे जीवन भर संरक्षण करेगा.

नई रस्म की शुरुआत
सुजीत चौधरी ने अपने शादी के दिन सुबह में अपने परिवार के संग बांकी रिश्तेदार, सगे-संबंधी के साथ मिलकर 7 औषधीय पौधा लगाया. उन्होंने बताया कि औषधीय पौधा लगाने का सबसे बड़ा कारण है कि  बहुत सारे दवा में इसका इस्तेमाल किया जाएगा और जिससे बहुत सारे लोगों की जिंदगी बचेगी. इसके साथ ही मैंने यह नई परंपरा की शुरुआत की है और हमारे घर में जितने लोगों की शादी होगी, उससे पहले हम उस दिन पौधा लगाएंगे. सुजीत का मानना है कि 7 पौधा लगाने का कांसेप्ट यह है की सनातन में शादी  को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है, इसलिए सात पौधा लगाकर अपने सात जन्मों के इस नए रिश्ते की शुरुआत करें तो अच्छा है.

पौधा लगाने से जीवन में आएगी हरियाली
सुजीत ने बताया कि अब पेड़ लगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है और उस हिसाब से पेड़ लगाई नहीं जा रहे हैं. इसलिए हम अगर शुभ कार्य के दिन यह लक्ष्य रखेंगे कि आज घर में शुभ कार्य है और पौधा लगा रहे हैं तो कम से कम उससे सात लोगों की जिंदगी संवर जाएगी और ऐसे में 7 लोगों के लिए एक शुद्ध वातावरण मिलेगा. इससे काफी अच्छा संदेश जाएगा और इसे देखकर लोग भी  अपनाएं तो बेहतर होगा क्योंकि पौधा लगाने से हमारे ही जीवन में हरियाली आएगी.

FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 19:25 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/culture-wedding-became-very-unique-with-save-environment-message-bridegroom-started-new-cult-of-planting-7-medicinal-plant-on-place-of-7-rounds-local18-8896760.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here