
Best Alternatives For Milk: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. यह एक मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होता है. कैल्शियम मांसपेशियों और हार्ट की फंक्शनिग में मदद करता है. दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीते हैं. कई बार लैक्टोज इनटॉलरेंस और वीगन डाइट फॉलो करने के लिए भी दूध छोड़ना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हम दूध नहीं पीते तो कैल्शियम की कमी से कैसे बचें? आज आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो दूध से भी ज्यादा कैल्शियम से भरपूर होते हैं.
वेब एमडी की रिपोर्ट के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं. अगर आप दूध नहीं पीते हैं, तो कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए इन सब्जियों का जमकर सेवन करें. विशेष रूप से पालक, सरसों का साग, बथुआ, मेथी के पत्ते और चिकोरी जैसे साग कैल्शियम से भरपूर होते हैं. हालांकि इन सब्जियों में कुछ ऑक्सलेट्स भी होते हैं, जो कैल्शियम के अवशोषण को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं. फिर भी ये कैल्शियम की अच्छी डोज प्रदान करते हैं. इनका नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
दालें और फलियां कैल्शियम के अलावा प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होती हैं. चना, राजमा, सोयाबीन, मसूर की दाल, मूंग की दाल और काले चने इन सभी में कैल्शियम की अच्छी खुराक पाई जाती है. विशेष रूप से सोयाबीन में कैल्शियम की अधिकता होती है. सोया मिल्क और टोफू में खूब कैल्शियम होता है. तिल को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जा सकता है. खासतौर से सफेद तिल कैल्शियम की अच्छी डोज प्रदान करते हैं. 100 ग्राम तिल में करीब 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो डेली रिक्वायरमेंट को पूरा कर सकता है. तिल में मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स भी होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं.
बादाम, अखरोट, काजू, और पिस्ता जैसे नट्स कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं. इसके अलावा, चिया सीड्स, अलसी के बीज और सनफ्लॉवर सीड्स में भी कैल्शियम पाया जाता है. चिया बीज में तो सिर्फ 2 चम्मच में ही 180 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. नट्स और बीज शरीर की कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. ये अच्छे फैट्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं. आजकल बाजार में कैल्शियम-फोर्टिफाइड फूड्स उपलब्ध हैं. इन खाद्य पदार्थों में कैल्शियम को कृत्रिम रूप से जोड़ा जाता है, जिससे वे कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत बन जाते हैं.
कुछ फल भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं. खासकर संतरा, आम, और अंगूर में कैल्शियम होता है. अंजीर भी कैल्शियम से भरपूर फल है. अंजीर में कैल्शियम के अलावा, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. इस प्रकार आप फल खाने के माध्यम से भी कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं. अगर इन सभी चीजों को खाने के बावजूद कैल्शियम की कमी दूर नहीं हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों आती है ज्यादा नींद? अधिकतर लोग नहीं जानते वजह, जानें क्या है सबसे बड़ा कारण
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 10:41 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-best-alternatives-for-milk-calcium-rich-foods-to-boost-your-bone-health-without-dairy-products-8900436.html

















