Home Food कभी कटोरी भर नींबू एक साथ खाया है? नहीं तो इस पहाड़ी...

कभी कटोरी भर नींबू एक साथ खाया है? नहीं तो इस पहाड़ी डिश का लें मजा, कई कटोरियां चट कर जाएंगे आप

0
11



अल्मोड़ा: पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे कई फल हैं जिनका लोग सर्दियों के समय सेवन करते हैं. इसी क्रम में एक ऐसा फल भी है, जिसे पहाड़ी नींबू कहा जाता है. पहाड़ी नींबू सामान्य नींबू की तुलना में काफी बड़ा होता है. इसे लोग सर्दियों के समय में सानकर खाते हैं. इसमें विभिन्न तरह के फल भी मिलाए जाते हैं जैसे संतरा, सेब, केला, गाजर, अनार आदि. इन्हें काटकर इसमें डाला जाता है. फिर उसके बाद नींबू में दही, नमक, मिर्च, गुड़ के साथ इसमें पहाड़ी भांग भूनकर मिक्स की जाती है. इसे गुनगुनी धूप में बैठकर लोग बनाते हैं और स्वाद लेते हैं. पहाड़ों में यह नींबू बेहद प्रचलित है. इसके अलावा ये नींबू शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी रहता है.

ठंड की खास डिश
स्थानीय निवासी कृतिका भट्ट ने बताया कि सर्दियों के समय में पहाड़ों में सना हुआ नींबू हर कोई बनाता है. नींबू में विभिन्न तरीके के फल मिले जाते हैं जिससे इनका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है. इसमें पहाड़ी भांग भी मिलायी जाती है जो इसके स्वाद को चार गुना और बढ़ा देती है. पहाड़ी नींबू काफी गर्म होता है और ठंड के समय में यह ठंड से भी बचाता है. गुनगुनी धूप में इस नींबू को साना जाता है और इसका स्वाद लिया जाता है.

6 साल बाद खाया सना हुआ नींबू
स्थानीय निवासी प्राजंलि भट्ट ने बताया कि बचपन में वे नींबू को बड़े चाव से खाया करती थी पर पढ़ाई करने की वजह से अब वे बाहर हैं. इस वजह से घर आना काम होता है. उन्होंने करीब 6 साल के बाद सना हुआ नींबू खाया है. सना हुआ नींबू खाने का स्वाद तब आता है जब साथ में 10 से 15 लोग हों. प्राजंलि ने ये भी कहा कि बाहर का कोई भी पर्यटक जब पहाड़ों पर आए तो उसे एक बार जरूर सर्दियों के समय में इस पहाड़ी नींबू का स्वाद लेना चाहिए.

FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 13:25 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-stained-leomon-a-dish-of-mountains-made-in-winter-season-tasty-and-healthy-too-local18-8899246.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here