Home Astrology Meen Rashifal: चकाचक चलेगा व्यापार, शाम तक मिलेगा शुभ समाचार, बस आज...

Meen Rashifal: चकाचक चलेगा व्यापार, शाम तक मिलेगा शुभ समाचार, बस आज ये काम न करें मीन राशि वाले

0
0



उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 19 दिसंबर 2024 खास रहने वाला है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने Bharat.one को बताया कि जातकों को करियर, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं. बाकी कई जगहों पर आज भाग्य आपका साथ देता दिखाई देगा. जानें सब…

करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा. जो सोचा है, उससे कहीं बेहतर कर सकते हैं. करियर के लिए मन थोड़ा बेचैन रहेगा, पर परेशान न हों. आज का दिन करियर में कुछ बेहतर करने के लिए है, जिसका परिणाम भी अच्छा होगा.

व्यापार
व्यापार-कारोबार के दृष्टिकोण से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफ़ी शुभ होने वाला है. व्यापारियों के लिए तरक्की के अवसर बन रहे हैं. आज नया व्यापार खोलने का भी योग है. शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य  
स्वास्थ्य की बात करें मीन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज के दिन उनका स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है. खासकर बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

आर्थिक स्थिति
मीन वालों के लए आज का दिन आर्थिक रूप से काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. लेकिन, खर्च में वृद्धि के अधिक योग बन रहे हैं, जिससे मन अशांत हो सकता है. इसलिए सोच-समझकर खर्च करें.

लव लाइफ
आज का दिन लव लाइफ में खुशनुमा रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में भी आनंद रहने के आसार हैं. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है. एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

दान
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज पीली चीजों का दान करें. ये काफ़ी शुभ रहेगा. आज जरूरतमंदों को पीली वस्तु, पीले फल, पीला कपड़ा दान कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-get-good-news-local18-8904684.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here