Home Lifestyle Health दांत कमजोर होने की 5 बड़ी वजहें हैं ये, इन आदतों को...

दांत कमजोर होने की 5 बड़ी वजहें हैं ये, इन आदतों को छोड़ देंगे तो चट्टान की तरह हो जाएंगे मजबूत, क्रिस्टल की तरह चमकीले भी

0
6



Bad Habit harm your Teeth: दांत हमारे शरीर और सेहत दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. दांतों का मुख्य काम सिर्फ खाना चबाना नहीं है, यह हमारे कई कामों के लिए बहुत जरूरी है. दांत खाने को छोटे टुकड़ों में काटने और चबाने में मदद करते हैं, इतनी बातें हम सब जानते हैं. लेकिन दांत बोलने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. सही दांतों के बिना शब्दों को स्पष्ट रूप से उच्चारण करना मुश्किल हो सकता है. दांत चेहरे की संरचना और आकार को बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर दांत खराब हो जाते हैं या गिर जाते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां और हड्डियां प्रभावित हो सकती है. दांतों की हेल्थ पूरे शरीर की सेहत से जुड़ा होता है. मसूड़ों की बीमारी और खराब दांत शरीर की कई बीमारियों को जन्म दे सकती है. अगर दांतों में सड़न है तो इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और इंफेक्शन डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यदि आपकी कुछ आदतें खराब है तो आपको कई बीमारियां लगने का रिस्क है.

इन आदतों को छोड़ दें

1. क्रिस्पी नमकीन चीजें- हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक बाजार में पोटैटो चिप्स से लेकर कुरकुरे, मुरमुरे जैसी कई क्रिस्पी चीजें होती हैं जिनमें बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है. इसके साथ ही इसमें बहुत अधिक स्टार्च भी होता है. यह स्टार्च शुगर में बदल जाता है. जब आप इन चीजों को ज्यादा खाएंगे तो इससे दांतों में कैविटी और प्लैक यानी गंदगी जमा होने लगेगा. इससे मसूड़ों में हजारों तरह के बैक्टीरिया और फंगस लग जाएंगे जिससे दांत कमजोर होकर गिरने लगेंगे.

2. खट्टी कैंडी- अगर आप ज्यादा चॉकलेट, कैंडी या मीठी चीजें खाएंगे तो इससे दांतों में सड़न पैदा होने लगेगी. खट्टी कैंडी दांतों के लिए बेहद हानिकारक है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक खट्टी कैंडी में कई तरह के हानिकारक एसिड होते हैं जो दांतों में न सिर्फ सड़न पैदा करने के कारण बनते हैं बल्कि दांतों की उपरी परत इनामेल को नष्ट करने लगते हैं. इसलिए कैंडी का सेवन ज्यादा न करें.

3. कार्बोनेटेड ड्रिंक-आजकल नई जेनरेशन के लोगों में सॉफ्ट ड्रिक या सोडा ड्रिक पीने की काफी आदत है. सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा ड्रिक्स आपकी सेहत के साथ-साथ आपके दांतों के लिए भी ठीक नहीं है. इसलिए ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें. रिसर्च में कहा गया है कि कार्बोनेटेड ड्रिक्स से दांतों को उतना ही नुकसान होता है जितना कोकिन से.

4. ठंडी चीजें-अगर आपको अपने दांतों का ख्याल रखना है तो ज्यादा ठंडी चीजों को न खाएं. अगर खाते हैं तेजी से इसे निगल जाइए वरना अगर देर तक मुंह में रहेगा तो यह दांतों को नुकसान पहुंचाएगा और यहां मसूड़ों में सूजन बना देगा. इसलिए आइस्क्रीम का सेवन बहुत कम ही करें या बहुत कोल्ड पेय पदार्थों का सेवन न करें.

5. खट्टी चीजें – दांतों के लिए खट्टी चीजें भी बहुत अच्छी नहीं है. जैसे बहुत ज्यादा संतरे, चकोतरा या नींबू आदि का सेवन न करें क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो दांतों की पहली परत को नुकसान पहुंचाते हैं. अचार भी इनमें से एक है. इसलिए इन चीजों का ज्यादा सेवन न करें. हालांकि इन चीजों को जब भी खाते हैं या ऑरेंज जूस पीते हैं तो उसके तुरंत बाद पानी से कुल्ला कर उसे पी जाए या मुंह साफ कर लें. इससे साइट्रिक एसिड का असर कम होगा.

इसे भी पढ़ें-कभी खाया है सुसनी का साग, कोमल पत्तियों में हड्डियों को फौलाद बनाने की ताकत, लुंज-पुंज नसों में भी ले आती है जान

इसे भी पढ़ें-गजब है इस पत्ते का करामात, पोषक तत्वों का पावरहाउस, साग की तरह बनाकर खा लिया तो मिलेंगे अनोखे फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-bad-habits-harm-for-your-teeth-damage-tooth-nerves-see-list-8906708.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here