
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर तेजी से बन रहा है. मंदिर का निर्माण प्रथम तल का पूरा हो गया है. अब प्रथम तल पर फाइनल टच दिया जा रहा है. प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी, तो भूतल पर प्रभु राम के दर्शन राम भक्त कर रहे हैं. इसी बीच राम मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने को लेकर 1 साल भी पूरा होने वाला है.
प्राण प्रतिष्ठा की तरह होगा वर्षगांठ
अयोध्या में पहली वर्षगांठ भी प्राण प्रतिष्ठा की तरह इतिहास के पन्नों पर दर्ज होगा. पूरे देश-दुनिया की निगाहें एक बार फिर प्रभु राम की नगरी अयोध्या की तरफ आकर्षित होगी. जब अयोध्या में 11 जनवरी को प्रभु राम के एक वर्ष विराजमान होने के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी मनाया जाएगा .
प्रभु राम के एक वर्ष विराजमान होने को लेकर प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारी अयोध्या में तीव्र गति से शुरू कर दी गई है. राम मंदिर ट्रस्ट जहां प्रतिष्ठा द्वादशी की रूपरेखा तैयार कर रहा है. वहीं, अयोध्या जिला प्रशासन भी अयोध्या को सजाने और संवारने का कार्य कर रहा है. प्रभु राम के 1 वर्ष विराजमान होने को लेकर तीन दिवसीय अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा.
राम मंदिर में होगा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में राम भक्त, साधु संत, व्यापारी वर्ग कैसे शामिल हों. इस पर राम मंदिर ट्रस्ट विचार कर रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही प्रभु राम के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी को भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया जाएगा.
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बोले
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है 11 जनवरी को हिंदी तिथि के अनुसार प्रभु राम के विराजमान होने का पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे. इस तीन दिवसीय महोत्सव में भक्त कैसे जुड़ पाए. साधु संत कैसे जुड़ पाए. इस पर ट्रस्ट विचार भी कर रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही पूरे विश्व की निगाहें प्रभु राम के एक वर्ष पूरा होने के भाव उत्सव पर भी टिकी रहेंगी.
FIRST PUBLISHED : December 20, 2024, 09:13 IST







