Home Uncategorized Somvati Amavasya 2024: किसी को नौकरी, किसी को धन लाभ, 12 राशियों...

Somvati Amavasya 2024: किसी को नौकरी, किसी को धन लाभ, 12 राशियों का चमकेगा भाग्य, ये दान दिलाएगा सुख-समृद्धि, सम्मान

0
5



हाइलाइट्स

इस बार सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर के दिन मनाई जा रही है.सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.

Somvati Amavasya 2024 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोमवती या सोमेती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा का महत्व है. अमावस्या का मतलब होता है नए चंद्रमा का दिन, और जब यह सोमवती (सोमवार) को पड़ती है, तो इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व बढ़ जाता है. इस बार सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है. इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्यातिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से सोमवती अमावस्या के दिन दान करने से अलग-अलग राशि के जातकों को मिलने वाले फल के बारे में.

क्या करें दान?
सोमवती अमावस्या का महत्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के नजरिए से भी खास होता है. यह दिन व्यक्ति की कुंडली और राशि के हिसाब से विशेष फल प्रदान करने वाला होता है. इस दिन अगर आप सामर्थ्य अनुसार धन, भोजन, कपड़े जूते-चप्पल और जरूरत का सामान गरीब और जरूरतमंद लोगों में दान करेंगे तो हर राशि के जातकों को अलग-अलग लाभ प्राप्त होगा.

12 राशियों के अनुसार लाभ
1. मेष राशि: इस दिन दान करना मेष राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. मेष राशि वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के योग बन सकते हैं.

2. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. भगवान शिव की पूजा से नौकरी व व्यवसाय में नई दिशा मिल सकती है.

3. मिथुन राशि: इस दिन मिथुन राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही, अगर कोई पुराने रिश्ते में टकराव है, तो वह भी सुलझ सकते हैं.

4. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस दिन परिवार में सुख-शांति का अनुभव होगा. साथ ही, किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग बन सकते हैं.

5. सिंह राशि: सिंह राशि के लोग इस दिन भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को और मजबूत करेंगे. उनकी मेहनत का फल मिलने के आसार हैं.

6. कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को इस दिन शारीरिक रूप से लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की संभावना है.

7. तुला राशि: तुला राशि के जातकों को इस दिन कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. साथ ही, उनके रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा.

8. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन किसी पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिल सकता है. यह दिन उनके लिए मानसिक शांति का दिन होगा.

9. धनु राशि: धनु राशि के लोग इस दिन अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं हैं.

10. मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दिन आर्थिक लाभ और आत्मविश्वास मिलेगा. यह दिन उनके लिए करियर में सफलता का संकेत है.

11. कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्य में वृद्धि का दिन है. उन्हें किसी बड़े कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है.

12. मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस दिन मानसिक शांति मिलेगी. इसके साथ ही, किसी यात्रा का भी योग बन सकता है.

भगवान शिव का अभिषेक करने की विधि
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. सबसे पहले, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पवित्र मन से भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें.
2. शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, चंदन और बेल पत्र अर्पित करें.
3. भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.
4. इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है, जो व्यक्ति व्रत करते हैं, उनका जीवन सुखमय और सफल बनता है.
5. पूजा के बाद गरीबों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here