
पूर्णिया : पूर्णिया के ज्योतिष आचार्य बंशीधर जा कहते हैं कि तुला राशि के लिए मंगलवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. आचार्य वंशीधर झा कहते हैं कि मंगलवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. वहीं इस दिन बड़े निर्णय लेने के लिए बहुत अच्छा रहेगा. कुछ बड़े और अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे. शरीर स्वस्थ और अच्छा रहेगा. जबकि किसी से पैसे की लेनदेन में देने में परहेज करें.
वहीं आज के दिन दिया हुआ पैसा वापस आने की संभावना बहुत कम रहेगा. वहीं आर्थिक दृष्टि से कुंडली अच्छी है यानी कहे तो रुका हुआ धन स्वतः आ सकता है. यात्रा करने से बचना आवश्यक है. वहीं पढ़ने वाले छात्रों के लिए आज का समय बहुत अच्छा रहेगा पढ़ाई में मन लगेगा और अन्य दिनों की अपेक्षा आज पढ़ाई में ज्यादा लगाव रहेगा.
टूटा प्यार भी खुद आएगा आपके पास
प्यार लव रिलेशनशिप ब्रेकअप के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा इस दिन ब्रेकअप हुए प्रेमी भी अपने प्रेमी प्रेमिका से मिलेंगे झगड़ा खत्म होकर दोनों के बीच मधुर रिश्ते बनेंगे. बेहतर रिश्ते बनेंगे और आपस में बातचीत बढ़ेगी. व्यापार वाले जातक को अन्य दिनों के अपेक्षा आज अधिक बिक्री होगा बिजनेस बढ़ेगा और इस दिन किसी बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा. साथ ही साथ पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि की संभावना है. घर में कोई नई सामान खरीदने के योग बन रहे हैं.
इन आसान उपाय से बनेगा बेहतर दिन
पूर्णिया के आचार्य वंशीधर झा कहते हैं कि मंगलवार के दिन तुला राशि के जातक को इन उपायों को करने से दिन और भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अपने जीवन को बेहतर करने के लिए आज शाम के समय रोटी पर गुड़ डालकर कुत्ते को खिलाना चाहिए. इस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनका पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना उनके लिए अति लाभकारी होगा.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 07:53 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-libra-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-today-will-bring-happiness-local18-8915586.html

















