Home Astrology Meen Rashifal: करियर में गुड न्यूज, व्यापार में दिन शुभ, आज सेहत...

Meen Rashifal: करियर में गुड न्यूज, व्यापार में दिन शुभ, आज सेहत और खर्च को लेकर सतर्क रहें मीन वाले

0
6



उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 25 दिसंबर 2024 खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने मीन राशि वालों के आज के दिन का हाल विस्तार से बताया. जानिए आज किस क्षेत्र में सतर्क रहना है और किस क्षेत्र में भाग्य साथ देगा.

करियर
मीन राशि वालों के लिए आज गुड न्यूज मिल सकती है. करियर मे उन्नति के अवसर प्रदान होंगे. इस राशि के जातक जिस भी कार्य क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वहां तरक्की के योग आज बन रहे हैं. अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो काम आसान होते चले जाएंगे. भूमि, भवन व वाहन लेने का योग भी है.

व्यापार
व्यापार-कारोबार की दृष्टि से अगर का दिन काफ़ी शुभ रहेगा. व्यापारियों के लिए रोजगार में तरक्की के अवसर बन रहे हैं. साथ ही व्यापार में अगर कहीं पैसा इन्वेस्ट कर रखा है तो उन्हें उन निवेशों से काफ़ी अच्छा मुनाफा मिलने के आज योग हैं.

स्वास्थ्य
मीन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज उनका स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है. लेकिन, जो जातक किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें स्वास्थ्य में आराम लगने के योग भी हैं.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. लेकिन, खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अन्यथा निराशा आपको घेर सकती है.

शिक्षा
मीन राशि के जातकों को आज शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं. जिन जातकों की पढ़ाई पूरी हो गई है. उन्हें तैयार रहने की जरूरत है. उन्हें आज नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.

लव लाइफ
आज का दिन लव लाइफ में सामान्य रहेगा. पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इसी के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

दान उपाय
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और बप्पा को भोग लगाने के बाद प्रसाद बच्चों में बांट दें. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-good-news-day-local18-8917721.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here