
अयोध्या: मानव जीवन में वैदिक ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की पहली राशि मेष है और आज साल 2025 का दूसरा दिन यानी 2 जनवरी है. आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी. लव लाइफ कैसी रहेगी. करियर के क्षेत्र में मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. इन सभी बातों को जानने के लिए चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 2 जनवरी है और मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. करियर में सफलता मिलेगी, तो लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी.
मेष राशि के जातकों के लिए आज का का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा. निवेश के बारे में अगर सोच रहे हैं तो यह समय उत्तम रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में वृद्धि होगी.
मेष राशि के जातकों को आज अपना स्किल दिखाने का अच्छा समय रहेगा. जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है. सीनियर का साथ मिल सकता है.
लव लाइफ की अगर बात करें तो मेष राशि के लिए आज प्यार के मामले में बातचीत जरूरी होगी. रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर की जरूरतों को सुनना होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. लंबे समय से मन मुटाव ख़त्म होगा.
FIRST PUBLISHED : January 2, 2025, 09:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-progress-in-career-and-business-local18-8933796.html







