Saturday, February 28, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Ramayan: क्या हुआ युद्ध के बाद त्रिजटा का, जिसने रावण की कैद में हमेशा सीता के साथ खड़ी रही


हाइलाइट्स

रावण ने सीता की रक्षा हेतु त्रिजटा को नियुक्त किया थात्रिजटा ने युद्ध के बाद सीता के साथ अयोध्या जाने का विकल्प चुनात्रिजटा को वाराणसी में एक देवी के रूप में पूजा जाता है

क्या आपको मालूम है कि त्रिजटा राक्षसी का राम-रावण युद्ध के बाद क्या हुआ. जब रावण ने सीता का हरण किया और उन्हें लंका में अशोक वाटिका में कैद कर दिया. वहां उनके गार्ड के तौर पर त्रिजटा राक्षसी को रखा गया. उसने वहां सीता की बहुत मदद की. वो बार-बार उन्हें दिलासा देती थीं. कम से कम दो बार रावण के प्रकोप से इस राक्षसी ने सीता को बचाया. जानते हैं रावण से युद्ध में जीत के बाद त्रिजटा का क्या हुआ.

त्रिजटा रामायण की एक पात्र है. जिसका उल्लेख रामचरित मानस, वाल्मिकी रामायण में तो हुआ. लेकिन दक्षिण एशियाई देशों में जो रामायण के अलग अलग संस्करण प्रचलित हैं, उसमें उसका उल्लेख कहीं ज्यादा बड़े रूप में हुआ है. जब रावण ने वन से अपहरण करने के बाद सीता को अशोक वाटिका में रखा तो तमाम राक्षसियां उन्हें तरह-तरह से परेशान करती थीं. एक त्रिजटा ही थी, जो राक्षसियों से भी बचाती थी और साथ में ढांढस भी बढ़ाती रहती थी.

रामचरित मानस और रामायण के अनुसार त्रिजटा राक्षसी विभीषण की बेटी थी. अपने पिता विभीषण की तरह वो भी रामभक्त थी. ये भी उल्लेख हुआ है कि मंदोदरी ने उसे खासतौर पर सीता की देखरेख के लिए रखा था.

जिस दौरान लंका में राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध हो रहा था, तब त्रिजटा अपने सूत्रों से मिल रही तमाम जानकारियों को सीता तक पहुंचाती थी. जब रावण ने कभी माया के जरिए सीता को भऱमाने की कोशिश की तब भी त्रिजटा ने सीता को सही बात बताई. जब युद्ध के दौरान राम और लक्ष्मण पर मुसीबत आती थी, तो त्रिजटा ही वहां सीता को दिलाने दिलाने वाली थी. उसने सीता से ये भी कहा कि उसने सपना देखा है और उसके अनुसार युद्ध में राम की जीत होगी.

रावण की भतीजी थी त्रिजटा
राम चरित की चौपाइयों के अनुसार, त्रिजटा की मां का नाम शरमा था. इस रिश्ते से देखा जाए तो वो रावण की भतीजी लगती थी. जब इस कैद में सीता जी के लिए विरह को सह पाना मुश्किल होने लगा तो उन्होंने खुद की जान देने की बात की. त्रिजटा से कहा कि वो चिता बनाकर सजा दे और उसमें आग लगा दे. ऐसे में त्रिजटा ने बुद्धिमानी से सीता की बात ये कहकर टाल दी थी कि इतनी रात में कहां आग मिलेगी. इसके अलावा रावण ने दो मौकों पर नाराज होकर सीता को मारना चाहा, तब भी त्रिजटा ने रावण को समझाया और सीता की रक्षा की.

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब ही त्रिजटा राक्षसी का भी मंदिर है. यहां रोज उसकी पूजा होती है

पुरस्कारों से लाद दिया था राम और सीता ने 
रामायण के दूसरी भाषाओं के संस्करणों में त्रिजटा के बारे में और वर्णन आया है. इनमें कहा गया है कि युद्ध के बाद राम और सीता ने त्रिजटा को मूल्यवान पुरस्कारों से लाद दिया था. इंडोनेशिया में प्रचलित “काकाविन रामायण” के अनुसार अशोक वाटिका में रावण ने 300 राक्षसियों को गार्ड के तौर पर तैनात कर रखा था. उसमें केवल त्रिजटा ही थी, जो सीता का उत्साह बढ़ाती थी

“बालरामायण” कहती है कि जीत के बाद त्रिजटा सीता के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या भी गई थी. “आनंद रामायण” में भी यही बात कही गई है. बाद में जब सीता फिर लंका आईं तो उन्होंने वहां विभीषण की पत्नी शरमा से त्रिजटा का उसी तरह खयाल रखने को कहा था, जैसा उसने उनका अशोक वाटिका में रखा था. इंडोनेशिया की “काकाविन रामायण” कहती है कि युद्ध के बाद सीता ने त्रिजटा को काफी मूल्यवान उपहार दिए थे.

क्या हनुमान से हुई थी त्रिजटा की शादी
थाई रामायण “रामाकीएन” में कहा गया है कि हनुमान ने विभीषण की बेटी त्रिजटा से शादी की थी. थाईलैंड में विभीषण को फिपेक और त्रिजटा को बेंचाकेई कहा जाता है. थाई रामायण कहती है कि हनुमान के साथ शादी से त्रिजटा को एक बेटा असुरपद हुआ था. यद्यपि वो राक्षस था लेकिन उसका सिर बंदर जैसा था.

रामायण के युद्ध कांड में ये कहा गया है कि रावण ने पुष्पक विमान से खासतौर पर त्रिजटा को सीता के साथ युद्धस्थल पर भेजा था ताकि वो नागपाश में बंधे राम-लक्ष्मण को देख सके. इसके अलावा अशोक वाटिका में भी लाल साड़ी में त्रिजटा और सीता जी को इस प्राचीन पेंटिंग में दिखाया गया है

रामायण के मलय वर्जन के अनुसार, युद्ध के बाद विभीषण ने हनुमान से अनुरोध किया कि वो उनकी बेटी से शादी कर लें. यहां त्रिजटा को सेरी जाती के रूप में जाना जाता है. हनुमान सहमत हो गए लेकिन उनकी एक शर्त थी. उनका कहना था कि वो इस शादी में त्रिजटा के साथ केवल एक महीने ही रहेंगे. इसके बाद हनुमान अयोध्या चले गए. त्रिजटा ने एक बेटे को जन्म दिया. जिसे हनुमान तेगनग्गा (असुरपद) कहा जाता है. जावा औऱ सूडान में रामायण के कठपुतली नाटकों में त्रिजटा को हनुमान की पत्नी के तौर पर दिखाया जाता है.

बनारस में त्रिजटा का मंदिर
वाराणसी में त्रिजटा का एक मंदिर है, जो यहां के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब है. यहां ये मान्यता है कि त्रिजटा लंका से सीता के साथ जब पुष्पक विमान से अयोध्या जा रही थी तो सीता ने उससे कहा कि अयोध्या में त्रिजटा को राक्षसी होने के कारण जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

इसके बाद सीता ने सुझाव दिया कि उसे वाराणसी चले जाना चाहिए, जहां उसको मोक्ष मिल जाएगा. फिर उसकी पूजा वहां एक देवी के रूप में की जाएगी.अब यहां मंदिर में त्रिजटा की रोज पूजा होती है. महिलाएं इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए आती हैं. यहां त्रिजटा को मूली और बैंगन का चढ़ावा चढ़ाया जाता है.

इसी तरह त्रिजटा का एक मंदिर उज्जैन में भी है, जो बालवीर हनुमान मंदिर परिसर में है. यहां देवी की तीनदिनों की विशेष पूजा होती है, जो कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होती है. तेलुगु में सीता पुराणमु रामासामी चौदारी में त्रिजटा को विभीषण औऱ गंधर्व शरमा की बेटी बताया गया है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img