Home Food क्या होता है डार्क क्यूजीन? कहीं लोग पी रहे प्याज वाली कॉफी...

क्या होता है डार्क क्यूजीन? कहीं लोग पी रहे प्याज वाली कॉफी तो कहीं मिर्च वाली आइसक्रीम खाने का क्रेज

0
6


खाना केवल पेट नहीं भरता बल्कि मूड को भी अच्छा करता है. टेस्टी खाना हमेशा चेहरे पर स्माइल ले आता है. दुनिया के हर देश में अलग-अलग क्यूजीन बनते हैं. किसी देश का सी फूड फेमस है तो कहीं की बेकिंग. खाने से देश की पहचान होती है लेकिन आजकल शेफ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं और हर दिन नई-नई डिशेज लोगों के सामने पेश की जा रही है. कुछ ऐसी भी डिश हैं जो टेस्ट और लुक दोनों में ही बेकार हैं लेकिन दुनियाभर में यह मशहूर है. इसे डार्क क्यूजीन कहते हैं.

चीन से शुरू हुआ डार्क क्यूजीन
डार्क क्यूजीन को चाइनीज भाषा में  hei an liao li कहते हैं. यह अजीबोगरीब चीजों का कॉम्बिनेशन होता है. इस तरह का खाना कभी लोगों ने नहीं खाया होता है. इस क्यूजीन में कई तरह के अजीब एक्सपेरिमेंट किए होते हैं. डार्क क्यूजीन शब्द सबसे पहले 1990 में जापानी लेखक Etsushi Ogawa ने अपनी कार्टून सीरीज Chuuka Ichiban में इस्तेमाल किया. इस कहानी में विलेन का नाम  hei an liao li यानी डार्क क्यूजीन था. 2012 में चीन में डार्क क्यूजीन का दौर शुरू हुआ जब स्टारगेजी पाई नाम की कॉर्निश डिश बनाई गई. यह डिश अंडे और आलू से बनती है लेकिन इसके ऊपर मछली के आधे कटे सिर को सजाया गया. 

Ugly Food कहलाता है डार्क क्यूजीन
डार्क क्यूजीन को Ugly यानी बदसूरत खाना भी कहा जाता है. दुनिया के मशहूर फूड बिजनेसमैन जिंग गाओ ने इस क्यूजीन के बारे में कहा था कि ऐसा खाना जो निगलने में मुश्किल हो. दुनिया में कई जगह पर ऐसे डार्क क्यूजीन बनाए गए. जैसे आइसक्रीम के साथ पिसी हुई मिर्च या ब्लूबेरी योगर्ट पर रोस्टेड मीट, मूंगफली की मिठाई पर मिर्च का पाउडर.   

डार्क क्यूजीन फूड एलर्जी या पेट को खराब कर सकते हैं (Image-Canva)

स्प्रिंग अनियन की लैटे दुनिया में मशहूर
कुछ समय पहले चीन के एक कॉफी शॉप ने कस्टमर के लिए नई टेस्ट की कॉफी लॉन्च की. यह अनोखी कॉफी स्प्रिंग अनियन डालकर बनाई गई. इसे स्कैल्लियन लैटे नाम दिया गया. यह कॉफी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी. इस पर लोग सवाल उठा रहे थे कि भला प्याज और कॉफी का क्या कॉम्बिनेशन है लेकिन कुछ लोग इसे पीने के लिए बहुत उत्साहित भी थे.   

ऐसा पिज्जा दिमाग खराब कर दे
पिज्जा खाना हर किसी को पसंद है लेकिन इसे कितना बेस्वाद बनाया जा सकता है, इसका दुनियाभर में अलग ही कॉम्पिटिशन चल रहा है. कुछ जगहों पर पिज्जा पर अजीब टॉपिंग के ऑप्शन दिए जा रहे हैं. जैसे पिज्जा चीज के साथ कद्दू, कद्दू और गोभी पिज्जा, शकरकंद के साथ गोट चीज और पाइन नट पिज्जा. यही नहीं काली सॉस, आचार और मछली डाला गया काला पिज्जा भी मेन्यू में शामिल होता है. जापान में इस काले पिज्जा को Ikasumi कहते हैं. 

लोगों को चाहिए कुछ हट कर
फूड ब्लॉगर रवि अरोड़ा कहते हैं कि कुछ लोगों को अजीबोगरीब या खतरनाक चीजें करके मजा आता है. जिस तरह एडवेंचर एक्टिविटी करने से बॉडी में एड्रेनल हार्मोन रिलीज होता है और इससे लोगों को खुशी मिलती है, इसी तरह डार्क क्यूजीन जैसे खतरनाक खाने को टेस्ट करके उन्हें एड्रेनल मिलता है. दरअसल यह सब चीजें अलग तरह का जोश और उत्साह महसूस कराती हैं और जब बॉडी फाइट या फ्लाइट मोड में होती है तो या तो बहुत तनाव होता है या फिर उत्साह. लेकिन जब खतरे को पार कर लिया जाए तो अचीवमेंट लगता है. डार्क क्यूजीन को खाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है.

सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं ऐसे क्यूजीन
डार्क क्यूजीन ऐसी चीजों को मिक्स करके बनाया जाता है जो पेट को खराब कर सकता है. हर खाने की अपनी एक अलग तासीर और टेस्ट होता है. अगर ऐसे में इस तरह के क्यूजीन को खाया जाए तो पेट में दर्द, ब्लोटिंग, उल्टी या गैस की समस्या हो सकती है. कुछ लोग फूड पाइजनिंग का भी शिकार हो सकते हैं. कई बार ऐसे अजीब खाने से फूड एलर्जी भी हो सकती है. डार्क क्यूजीन को खाने से पहले उसके इंग्रीडिएंट पर रिसर्च करनी जरूरी है और हमेशा छोटी बाइट से खाने को ट्राई करें. 

डार्क क्यूजीन एडवेंचर जैसा महसूस कराते हैं (Image-Canva)

एक म्यूजियम ऐसा भी
स्वीडन में 2018 में एक म्यूजियम खुला जिसकी थीम डार्क क्यूजीन ही है. इसका नाम डिस्कस्टिंग फूड म्यूजियम है. यहां दुनिया के 80 डार्क क्यूजीन को लेकर एग्जीबिशन लग चुकी है. यहां ऐसे फूड आइटम पेश किए गए जिन्हें खाना बेहद मुश्किल था. इस म्यूजिम में सार्डिनिया की कासू मार्टजू चीज दिखाई गई जो भेड़ के दूध से बनती है. इसमें जिंदा कीड़ों के लार्वा होते हैं. पेरू का भूना हुआ गिनी पिग दिखा और स्वीडन की फर्मेंटेड फिश से बनी बेस्वादी डिश भी डिस्प्ले की गई.  

इटैलियन क्यूजीन सबसे ज्यादा पॉपुलर
दुनिया में कई तरह के क्यूजीन है और हर क्यूजीन अपने देश की पहचान है. दुनिया का सबसे मशहूर क्यूजीन इटैलियन है. इटैलियन पिज्जा और पास्ता पूरी दुनिया में बड़े शौक से खाया जाता है. नेशनल रेस्टोरेंट असोसिएशन के सर्वे के अनुसार अमेरिका में 61% लोग इसे हर रोज खाते हैं. इटैलियन क्यूजीन की खासियत बेकिंग और उसमें चीज का इस्तेमाल होता है. इंडियन क्यूजीन अपने मसालों की वजह से जाना जाता है और दुनिया के लोग हैदराबादी बिरयानी और चिकन टिक्का के दीवाने हैं. दुनिया में तीसरे नंबर में सबसे ज्यादा मैक्सिन क्यूजीन खाया जाता है. यहां के टैकोज हर रेस्टोरेंट की मेन्यू लिस्ट में होते हैं. चौथे नंबर पर जापानी क्यूजीन आता है. यहां की सूशी भारत में भी खाई जाती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-what-is-the-meaning-of-dark-cuisine-why-it-is-called-ugly-food-8946616.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here