Last Updated:
Kanya Rashifal Today: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. प्यार में धोखा मिल सकता है और किसी तीसरे की एंट्री से रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. करियर में सफलता के बावजूद मानसिक दबाव महसूस होगा, चलिए जानते हैं कैसा रहेगा…और पढ़ें
कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर. कन्या राशि चक्र में छठा स्थान होता है. हर राशि या मानव जीवन के ऊपर सकरात्मक या नकरात्मक प्रभाव तिथि, योग, ग्रह नक्षत्र के हिसाब से पड़ता है. वहीं आज पूस महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इसके साथ ही आज कृतिका और रेवती नक्षत्र भी है. आज शुभ योग के साथ शुक्ल योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं आज चन्द्रमा वृषभ राशि में संचार करने वाले है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि जातक के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल जी से?
करियर राशिफल : करियर के दृश्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. करियर में लाभ और सफलता का योग बन रहा है. रोजगार व्यापार के छेत्र में सफलता का योग बन रहा है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
आर्थिक राशिफल : आर्थिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है. इनकम तो होगा, लेकिन उस हिसाब से खर्चे भी बढ़ेंगे. लेकिन शुभ कार्यों मे खर्च होने वाला है, जो अच्छा रहेगा. इसके साथ ही व्यापार में अगर धन निवेश करेंगे, तो सोच विचार अवश्य कर ले, अन्यथा धन हानि के योग है.
परिवारिक राशिफल : परिवार के दृश्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार में हसीं खुशी का माहौल रहने वाला है. किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है. मित्र के साथ कही बाहर यात्रा पर जा सकते है.
लव राशिफल : लव के दृश्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो उस रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है. जिस कारण मन परेशान रह सकता है. जीवनसाथी के कोई पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य के दृश्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. एलेर्जी से परेशान हो सकते है. पेट संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकता है. ठंड मे सतर्क रहने की आवश्य्कता है, बीपी बढ़ सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-kanya-rashi-today-these-zodiac-sign-people-will-be-cheated-in-love-and-travelling-with-old-friend-virgo-horoscope-9-january-local18-8950351.html

















