Home Astrology Vrishabh Rashi: फिर लौटेंगे अच्छे दिन… सेहत में सुधार से लेकर बिजनेस...

Vrishabh Rashi: फिर लौटेंगे अच्छे दिन… सेहत में सुधार से लेकर बिजनेस में तरक्की, वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन

0
13



Last Updated:

Vrishabh Rashi: पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से बीमारी से परेशान थे आज उन्हें थोड़ी राहत महसूस होगी.इसके अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप पूरे तरह फिट रहने वाले है. 

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे है कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आइये जानते है क्या कहते है वृषभ राशि के जातकों के सितारे और शनिवार का उनका पूरा दिन बिजनेस,करियर,हेल्थ और लव लाइफ के लिए कैसा होगा.

पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से बीमारी से परेशान थे आज उन्हें थोड़ी राहत महसूस होगी.इसके अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप पूरे तरह फिट रहने वाले है.

व्यापार में होगा लाभ
वहीं यदि वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस से जुड़े है उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा होगा.आज व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे है.आज किसी नए काम की प्लानिंग को अंतिम रूप दें सकतें है. वहीं नौकरी करने वाले लोग भी आज पूरे दिन अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा से साथ काम करते हैं तो उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा.आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे है.

पार्टनर से रिश्ते होंगे मजबूत
वहीं बात यदि वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ की करें तो आज उनका दिन बेहद शानदार रहने वाला है.आज आप अपने पार्टनर से पुराने झगड़े को बातचीत से हल स्क्य सकतें है.इसके अलावा यदि आप उन्हें कहीं डेट पर ले जाना चाहते है तो उसके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है.

खर्चो पर रखें नियंत्रण
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है.पैसों को यदि आप बचा के चलेंगे तो इसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा.

हनुमान जी की करें पूजा
आज आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग ऑरेंज है.इस रंग के कपड़े का आप यदि इस्तेमाल करते है तो आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा.आज आप घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.इससे आपके संकट दूर होंगे.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-taurus-vrishabh-rashi-horoscope-health-will-improve-business-will-increase-know-rashifal-local18-8952636.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here