
Last Updated:
Pratishtha Dwadashi : रामनगरी में इस समय तरह-तरह की आस्थाएं देखने को मिल रही हैं.
अयोध्या. भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव पर देश और दुनिया के राम भक्तों का जन सैलाब अयोध्या में उमड़ा हुआ है. इस बीच, भगवान राम का दर्शन करने उनके अनन्य सेवक हनुमान भी बेंगलुरु से अयोध्या पहुंचे हैं.
पवन पुत्र हनुमान की ये प्रतिमा बेहद खास है. इस प्रतिमा को लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का दावा है कि प्रतिमा लिख कर अपनी इच्छा बताती है. छह महीने पहले ही प्रतिमा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ 12 जनवरी को नियत कर दी थी. ऐसा दावा हनुमान जी को लाने वाले श्रद्धालुओं का है.
गर्भ ग्रह में मिलन
मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी ने अयोध्या पहुंची पवन पुत्र की प्रतिमा को गर्भ ग्रह में रामलला के दर्शन कराएं. प्रतिमा को रामलला का स्पर्श कराकर वापस आयोजकों दे दिया. रामनगरी में इस समय प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव में तरह-तरह की आस्थाएं देखने को मिल रही हैं.
बेंगलुरु से रामनगरी हनुमान प्रतिमा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि ये प्रतिमा बेहद खास है. प्रतिमा लिख करके अपनी इच्छा बताती है. हनुमान जी ने रामलला से दर्शन की इच्छा छह महीने पहले बताई थी और उसके लिए एक तिथि भी उन्होंने नियत की थी. ये तिथि थी 12 जनवरी, जब रामलला के वार्षिक उत्सव की कहीं कोई घोषणा नहीं की गई थी.







