
Last Updated:
Magh Month 2025 Date: हिंदू धर्म में माघ महीने को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इस माह से देवताओं का दिन शुरू होता है. ऐसे में अगर आप कुछ उपाय करें तो देवताओं की कृपा आपको पुण्य रूप में मिल…और पढ़ें
देवघर: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 12 महीने में कुछ महीने ऐसे होते हैं जो बेहद शुभ और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. पौष महीना कल यानी 13 जनवरी को खत्म हो जाएगा. इसके बाद 14 जनवरी को माघ मास की प्रतिपदा है. इसी दिन मकर संक्रांति भी है. 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से माघ का महीना शुरू हो जाएगा. माघ महीने में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शादी विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश इत्यादि की भी शुरुआत हो जाती है. माघ के महीने में स्नान, दान, पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल के 3 महीने बेहद पवित्र होते हैं. इसमें माघ, वैशाख और कार्तिक मास है. वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ का 11वां महीना माना जाता है. माघ महीने में भगवान सूर्य की पूजा का विधान है. साथ ही भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भी इस महीने में पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी. इस साल 14 जनवरी से माघ की शुरुआत होने वाली है और 12 फरवरी को समापन होगा.
माघ माह में क्या करें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, माघ महीने में प्रत्येक दिन गंगा स्नान करना चाहिए. अगर जातक गंगा स्नान नहीं कर पाते तो अपने नजदीक नदी या तालाब में स्नान करें. अगर नदियां, तालाब नहीं जा पाते तो घर के ही पात्र में गंगाजल ओर तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पण करें.
– माघ महीने के प्रत्येक दिन भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए. जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे. सुख समृद्धि की वृद्धि होगी.
– पूरे माघ महीने में तिल का प्रयोग करें यानी तिल का सेवन करें, तिल का दान करें और भगवान को तिल अर्पण करें. अगर ऐसा करते हैं तो माघ स्नान का पूर्ण फल प्राप्त हो जाएगा.
माघ में ये काम न करें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, माघ माह में स्नान के बाद तेल का प्रयोग न करें. सब्जी मे मूली का प्रयोग बिल्कुल न करें. तामसिक भोजन, शराब इत्यादि का सेवन न करें. ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







