
Last Updated:
Winter Health Tips: सर्दियों गुड़ और दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. यदि आप इन 2 चीजों का कॉम्बिनेशन रात को सोने से पहले लेंगे तो अधिक कारगर हो सकता है. आइए जानते हैं इन दो चीजों के बारे में-
Men-Women Health Benefits: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियों को लेकर आता है. इसलिए इस मौसम में सेहत की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ सकती है. हालांकि, सेहत के प्रति फिकरमंद लोग तमाम चीजों का सेवन करते भी हैं. लेकिन कई बार इसका लाभ नहीं मिल पाता है. यदि आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो 2 चीजों का कॉम्बिनेशन अधिक कारगर हो सकता है. ये कॉम्बिनेशन कुछ और नहीं, बल्कि दूध और गुड़ है. इन चीजों को आप दिन में किसी भी समय ले सकते हैं. लेकिन, रात में अधिक कारगर हो सकता है.
दरअसल, गुड़ और दूध में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं. साथ ही, बेहतर नींद आती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है. यह कॉम्बिनेशन पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद है. अब सवाल है कि आखिर गुड़-दूध सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? इस कॉम्बिनेशन से कौन सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की क्लीनिकल डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
गुड़ वाला दूध पीने के चौकाने वाले लाभ
सेहत के लिहाज से सोने से पहले दूध पीने की आदत अच्छी है. ज्यादातर लोग रात में दूध पीते भी हैं. डाइटिशियन के मुताबिक, अगर इस दूध में गुड़ मिला लें, तो ये और भी पौष्टिक हो जाता है. गुड़ वाला दूध सेहत के को कई फायदे दे सकता है. इसके लिए दूध को गर्म करें और इसमें एक से दो चम्मच गुड़ को तोड़ कर मिलाएं. अगर आप चाहें तो गुड़ पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाए: एक्सपर्ट के मुताबिक, गुड़ और दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं. दरअसल, दोनों में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जोकि इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं. ऐसे में यदि आप सोने से पहले गुड़ वाला दूध पिएंगे तो शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा.
पीरियड पेन से राहत: दूध में गुड़ मिलाकर पीने से महिला-पुरुष दोनों को लाभ होता है. रात में यदि महिलाएं गुड़ वाला दूध पीएंगी तो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है. साथ ही सुकून भरी नींद लाने के साथ क्रैम्प्स से भी छुटकारा मिल सकता है.
एनीमिया से बचाए: एक्सपर्ट की मानें तो गुड़ और दूध दोनों ही आयरन और फोलेट से भरपूर होता है. इसके सेवन से रेड ब्लड सेल की संख्या को बढ़ावा मिलता है. इससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ेगा. साथ ही एनीमिया जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है.
पाचन दुरुस्त रखे: अपच की समस्या से निपटने के लिए दूध में गुड़ डालकर पीने से काफी लाभ होता है. इससे ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. गुड़ पाचन क्रिया संचालित करने वाली एंजाइम के उत्पादन में मदद करता है, जिससे पाचन दुरुस्त होता है.
दर्द से राहत: गुड़ वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द में भी लाभ होता है. इसका सेवन रात को सोने से पहले करना अधिक फायदेमंद माना जाता है. इस कॉम्बिनेशन के सेवन से मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है. साथ ही तनाव दूर होगा और हड्डियां मजबूत होंगी.
सुकून भरी नींद: बेहतर नींद के लिए भी गुड़ वाला दूध ले सकते हैं. दरअसल, इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम के न्यूरोट्रांसमीटर को बनाता है. ये स्लीप वेक साइकिल को संचालित करने में मदद करते हैं जिससे इन्सोम्निया से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-benefits-of-milk-with-jaggery-for-men-and-women-consume-before-going-to-bed-at-night-for-boost-immunity-and-remove-period-pain-say-expert-8953142.html







