
Last Updated:
Dehradun: सलाद में कटने वाला प्याज केवल खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि ये स्किन से लेकर बालों और पेट के लिए भी लायभदायक है. अलग-अलग समस्याओं में इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, जानिए.
देहरादून. सलाद और मसाले के रूप में प्याज का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है इसका उपयोग सुंदर और लंबे बालों के साथ-साथ पिंपल फ्री स्क्रीन के लिए भी किया जा सकता है. नहीं तो जान लीजिए. इसके एक नहीं तमाम फायदे हैं. इसी कारण से आपने देखा होगा कि बाजार में कई शैंपू अनियन शैंपू के नाम से बिकते हैं. जानते हैं डिटेल में.
कैसे करता है काम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी ने Bharat.one को जानकारी देते हुए कहा है कि प्याज में सल्फर होने के चलते ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है. हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रांग बनाता है. एंटीमाइक्रोबियल एलिमेंट होने के कारण प्याज का रस स्कैल्प इंफेक्शन, डैंड्रफ दूर करता है. प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने और इसके बाद मालिश करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है. यह हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है. इस जूस को लगातार अप्लाई करने से बाल गिरना बंद हो सकते हैं. नए बाल आ जाते हैं.
इसत तरह प्रयोग कर सकते हैं
इससे बाल रूट से हेल्दी और मजबूत बनते हैं. इसके लिए आपको प्याज का रस निकालकर अंडे और नारियल तेल में मिलाकर हेयर मास्क के तौर पर लगाना चाहिए. हफ्ते में ऐसा करने से आपके बाल घने और लंबे हो जाएंगे. अगर आपके पिंपल होते हैं तो आप शुद्ध नारियल तेल और प्याज के रस को 50- 50 % के अनुपात में लेकर उस पिम्पल पर लगा दीजिए वह खत्म हो जाएगा. वहीं अगर आप रोजाना एक चम्मच प्याज का रस खाली पेट लेते हैं तो आपके पाचनतंत्र से सम्बंधित बीमारियों को भी यह दूर करता है.
बीपी को कंट्रोल करता है प्याज का रस
डॉ सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि ‘चरकसंहिता’ में प्याज के गुणों का उल्लेख मिलता है, जिसमें कहा गया है कि प्याज कफ और वायुनाशक है. जिन लोगों को खांसी होती है वे लोग प्याज को काटकर पॉलीथिन में डालकर उसमें पैर डालें और मोजा पहन लें. दो -तीन घण्टे ऐसा करने से आपका कफ निकल जाएगा.
इसमें फ्लेवोनोइड्स और ऑर्गनोसल्फर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं. यह पेट की समस्याओं को भी दूर करता है. उन्होंने कहा जिन लोगों को प्याज से एलर्जी होती हैं उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-onion-juice-has-countless-benefits-for-health-skin-and-stomach-how-to-use-local18-8953981.html







