
Last Updated:
Meen Rashifal Today: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभता लेकर आने वाला है. लेकिन, कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. 13 जनवरी को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार रहेगी, उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 13 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर मे काफ़ी शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. आज करियर की दृष्टि से नई उपलब्धियां हाथ लगेगी. आज आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे.
व्यापार
मीन राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापार से जुड़ने की सोच रहे हैं, उन्हें आज सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है. किसी जानकार की राय से काम करें. दिन शुभ होगा.
स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य काफ़ी अच्छा रहने वाला है. जो लोग काफ़ी लंबे समय से किसी रोग के कारण परेशान थे, आज उनके स्वास्थ मे सुधार देखने को मिलेगा. बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
आर्थिक स्थिति
आज का दिन आर्थिक स्थिति मे काफ़ी सुधार देखने को मिलेगा. पुराना अटका धन मिल सकता है, इससे मन प्रसन्न रहेगा. आय के नए स्रोत भी बनेंगे.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों में मध्यम परिणाम देखने को मिलेंगे. आज सकारात्मक रहने की जरूरत है. वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. छोटी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है.
लव लाइफ
मीन राशि के लिए आज का दिन लव लाइफ में काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ प्रेम-सबंधों में प्यार बढ़ेगा. साथ ही वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य मे रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए कि आज भगवान शिव और चंद्रदेव से जुड़ा दान करें. आज सफ़ेद चीज़ों का दान करना शुभ फलदायी होता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-dont-take-hasty-decisions-local18-8956073.html







