Last Updated:
Raipur Famous Breakfast Shop: सर्दियों में लोग गरमा-गरम आईटम खाना पसंद कर सकते हैं. खासकर नाश्ते में गरमा-गरम आलू चाप और मूंग बड़ा खाने को मिल जाए जो मिजाज खुश हो जाता है. रायपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना के पास पिछले चार पीढियों से नाश्ते…और पढ़ें
फेमस नाश्ता
रायपुर. सर्दियों के मौसम में लोग गरमा-गरम खाने के बारे में ही सोचते हैं. ऐसे में ठेले और गुमठी पर बने व्यंजन काफी लोकप्रिय हो जाते हैं. राजधानी रायपुर के लोग खासकर इस मौसम में शाम होते ही गरमा- गरम नाश्ता का आनंद ले रहे हैं. गरमा-गरम नाश्ता करने सिटी कोतवाली थाना के बाजू में लगने वाली चौहान नाश्ता सेंटर सबसे पसंदीदा जगह बन गया है. यहां मिलने वाले डिश ना केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि बजट फ्रैंडली भी होती है. नाश्ते के साथ चार प्रकार की चटनी भी परोसी जाती है, जिससे स्वाद दोगुना हो जाता है.
चार पीढियों से चल रही है नाश्ता दुकान
नाश्ता सेंटर के दुकानदार का कहना है कि दुकान की शुरुआत उनके नानाजी ने की थी. अब वे इस दुनिया में नही रहे, लेकिन उनके हाथों का जादू आज भी नाश्ता सेंटर में मौजूद है. पहले के जैसे अब भी लोगों को जबरदस्त स्वाद वाले नाश्ते खाने मिलते हैं. वे बताते हैं कि ठंड के मौसम में आलू चाप और मूंग बड़ा की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ये दोनों ऐसे आइटम हैं, जो सर्दियों की शाम को खास बना देता है. हर उम्र के लोगों को यहां का नाश्ता काफी पसंद आता है. नाश्ते के साथ हरी चटनी, मिर्ची चटनी, दही और टमाटर चटनी परोसी जाती है.
30 रूपए में मिलेगा फूल प्लेट नाश्ता
दुकान के संचालक युवराज सिंह चौहान ने Bharat.one को बताया कि उनके नाश्ता सेंटर का नाम उनके नानाजी शिवशंकर चौहान के नाम पर है. चौहान नाश्ता के नाम पर पूरे राजधानी में फेमस है. यहां का सबसे ज्यादा फेमस नाश्ता आलू चाप और मूंग बड़ा है, जिसे लोग खाने दूर-दूर से आते हैं. लोगों को यहां हमेशा गरमा-गरम नाश्ता मिलता है. जिसकी वजह से कई नाश्ता के दुकानों से पार होते हुए यहां पहुंचते हैं. आलू चाप, मूंग बड़ा के अलावा समोसा, मिर्ची भजिया, प्याजी बड़ा भी मिल जाएगी. दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे सिटी कोतवाली थाना के बाजू वाली गली में लगती है.
यहां आपको नाश्ता हाफ प्लेट 15 रुपए और फूल प्लेट 30 रुपए है. सभी नाश्ते का दाम इसी प्रकार है. दुकान में नाश्ता प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है. इसकी वजह है यहां की साफ-सफाई और जबरदस्त स्वाद है. आज नाश्ता दुकान शिवशंकर चौहान के चौथी पीढ़ी संभाल रही है. वक्त बदला है, लेकिन नाश्ते का स्वाद और लोगों का जुड़ाव कम नहीं हुआ है.
Raipur,Chhattisgarh
January 16, 2025, 11:56 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-breakfast-shop-crowds-gather-for-breakfast-shivshankar-chauhan-nashta-center-raipur-shop-run-by-fourth-generations-local18-8963849.html

















