Last Updated:
Vastu Tips For Office: हर आदमी अपने करियर में ग्रोथ चाहता है, व्यापार में तरक्की के लिए जमकर मेहनत करता है. मेहनत के साथ अगर हम वास्तु के कुछ नियमों का भी पालन कर लें तो सफलता पाने के रास्ते थोड़े और साफ हो जाएंगे….और पढ़ें
vastu shastra
Vastu Tips For Office: वास्तु आम जन के जीवन पर काफी प्रभाव डालता है. घर से लेकर ऑफिस तक में वास्तु के नियम का अगर बारीकी से ध्यान रखा जाए तो जीवन से बाधाएं दूर रहती हैं और हर काम में सफलता मिलती है. अगर आप भी अपने करियर में ग्रोथ और सैलरी में इजाफा चाहते हैं तो आपने ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रखना शुरू कर दें. वास्तुशास्त्री रवि पाराशर उन 5 खास चीजों के बारे जानकारी दे रहे हैं जो आपके करियर को ऊंचाइयों को ले जा सकती है.
क्रिस्टल धातु:
क्रिस्टल धातु को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है जिससे कार्यस्थल में शांति और समृद्धि बनी रहती है.
भगवान गणेश की मूर्ति:
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. उनकी मूर्ति को डेस्क पर पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से नौकरी में स्थिरता और उन्नति मिलती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार करते हैं.
बांस का पौधा:
बांस का पौधा सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है. इसे डेस्क पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और कार्यस्थल का वातावरण शुद्ध होता है. यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है.
कछुआ:
कछुआ दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक है. इसे डेस्क पर रखने से करियर में स्थिरता और तरक्की मिलती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता को आकर्षित करता है.
पिरामिड:
पिरामिड सकारात्मक ऊर्जा का एक शक्तिशाली स्रोत है. इसे डेस्क के मध्य में रखने से विचारों में स्पष्टता आती है और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है. यह तनाव को कम करने और एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करता है.
इसके अलावा अपनी डेस्क को हमेशा साफ-सुथरा रखें. ऑफिस स्पेस पर पर्याप्त रोशनी आनी चाहिए और काले रंग के कपड़े से बचें.
January 16, 2025, 13:46 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-office-vastu-shastra-keeping-certain-items-on-office-desk-can-enhance-efficiency-success-salary-8963976.html

















