Last Updated:
Singh Rashifal 17 January: आज सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में नई शुरुआत के लिए शुभ दिन है, वहीं प्रेम जीवन में घनिष्ठता बढ़ेगी. हालांकि, स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर हड्डी की समस्याओं या सर्दी-जुकाम से.
Singh Rashifal 17 January – कार्यक्षेत्र में करना चाहते हैं कोई नई शुरुआत या खोल
रांची. आज का दिन कैसा जाएगा और आज का दिन मेरे लिए क्या कुछ लेकर आया है. इस तरह के सवाल अक्सर लोगों के मन में होते हैं. ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्या कुछ लेकर आया है और ग्रहों की गोचर क्या कहती है. आइए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरुआत करने के लिए काफी शुभ है. अगर काफी लंबे समय से कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज के दिन कर डालें.
जाने कैसा रहेगा आज का दिन
• करियर – करियर के लिहाज से आज का दिन बेहद ही शानदार रहने वाला है. खासतौर पर जो लोग आज कुछ नया शुरू करना चाहते हैं या फिर आज कुछ नया बिजनेस करना चाहते हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा, इस काम में सफलता अवश्य मिलेगी.
• लव लाइफ – लव लाइफ के लिए आज का दिन बाद ही शानदार रहने वाला है. अगर कोई तकरार पहले से था, तो आज खत्म होगा और रिश्ते में घनिष्ठता देखने को मिलेगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास घुलेगी और मजबूती मिलेगी. साथ ही, जो जातक सिंगल है. उनके जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.
• स्वास्थ्य- स्वास्थ्य फिलहाल सिंह राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, जिनको हड्डी की समस्या है या फिर जिनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है. वह काफी सतर्क होकर रहे. क्योंकि, यहां पर आपको सर्दी खांसी या बुखार हो सकती है. इसलिए खासतौर पर ठंड में अपना विशेष ख्याल रखें.
• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति के मामले में फिलहाल समय अच्छा नहीं चल रहा है. धन संचय करने में आप सफल नहीं हो पाएंगे. दवा में या फिर अस्पताल में कहीं पर पैसे खर्च हो सकते हैं, किसी न किसी रूप में पैसे फिलहाल निकालते रहेंगे. ऐसे में धन का अदान प्रदान करते समय आपको सतर्क होकर रहना है.
• शिक्षा – शिक्षा के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है. आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे पढ़ाई में परेशानी आ सकती है, मन भी एकाग्र नहीं रहेगा. ऐसे में कोशिश करें मन को एकाग्र करके पढ़ाई करें व यात्रा अगर बहुत जरूरी है तभी करें.
Ranchi,Jharkhand
January 17, 2025, 05:57 IST
सिंह राशि वालों के पूरे होंगे सारे अधूरे काम, रिश्ते में घुलेगी मिठास
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







