Last Updated:
Toothache Home Remedies: दांतों में कीड़े लगने से काफी तेज झनझनाहट, दर्द होने लगता है. कुछ भी खाना-पीना दूभर हो जाता है. दांतों के दर्द और सड़न को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर देखिए. आपको दर्द से छुटकारा जरूर मिलेगा….और पढ़ें
दांतों में लगे कीड़े के कारण हो रहा है दर्द तो सरसों तेल, हल्दी पेस्ट लगाएं.
Toothache Home Remedies: अक्सर कुछ लोग दांतों की सड़न, कैविटी के कारण दर्द से परेशान रहते हैं. बच्चों में भी ये समस्या काफी होती है. दांत सड़ने से मुंह से बदबू भी आने लगती है. कई बार अधिक मीठा खाने, दांतों में भोजन के कण फंसे रह जाने के कारण भी इसमें कीड़े लग जाते हैं. कुछ लोगों के दांत सफेद कम और पीले अधिक नजर आते हैं. इन समस्याओं के कारण दांत जड़ से कमजोर हो सकते हैं. ये टूट सकते हैं. आप चाहते हैं कि दांतों की सड़ने दूर हो, दांत में कैविटी के कारण दर्द कम हो जाए, दांत मोतियों जैसे चमकीले दिखें तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर देखिए.
दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय (Tooth Cavity Home Remedies in hindi)
– यदि आपका कोई भी एक दांत सड़ जाए, उसमें कीड़े लग जाएं तो कुछ भी खाना-पीना दूभर हो जाता है. दर्द इतना होता है कि बर्दाश्त नहीं होता. आपके साथ भी यही हो रहा है, आपके दांत सड़ने शुरू हो चुके हैं तो आप अभी से ही ये उपाय आजमाएं, ताकि तकलीफ बढ़े ना. इसके लिए आप नमक और सरसों तेल को मिक्स करके ब्रश करें. सड़न वाली जगह पर इस मिश्रण को लगाकर ब्रश करने से दर्द कम होता है. कीड़े भी मरते हैं.
-यदि आपके दांतों में दर्द है तो आप सरसों के तल में हल्दी मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक छोटा चम्मच सरसों का तेल और एक चौथाई हल्दी पाउडर मिक्स करके इसे दांतों पर लगाएं. हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व कीटाणुओं का सफाया करते हैं. दांतों का दर्द कम होगा. इस पेस्ट को आप प्रभावित दांतों पर लगाएं और कुछ मिनट ऐसे ही छोड़ दें. फिर ब्रश करके कुल्ला कर लें.
– इसके साथ ही आप नमक और पानी से भी रेगुलर कुल्ला करें. पानी थोड़ा गर्म ही हो. एक गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच मिक्स करें और इससे कुल्ला करें. आपका दांतों का दर्द कम हो जाएगा.
– आप लहसुन के पेस्ट भी सड़े हुए दांतों पर लगा कर देखें. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो हर तरह के इंफेक्शन को कम करते हैं. इससे दांतों का दर्द दूर होगा.
-साथ ही दांतों की समस्या से बचना है तो आप लौंग का सेवन करें. लौंग का तेल भी दांतों में लगाने से सड़न, दर्द, कैविटी से बचा जा सकता है.
January 17, 2025, 12:45 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-reduce-toothache-home-remedies-use-salt-haldi-mustard-oil-daant-ka-dard-sadan-rokne-ke-gharelu-upay-tooth-cavity-cure-in-hindi-8966193.html







