Home Uncategorized एमपी का 250 साल पुराना मंदिर; मिठाई से तुलादान करने की है...

एमपी का 250 साल पुराना मंदिर; मिठाई से तुलादान करने की है अनोखी परंपरा! जानें क्या है मान्यता…

0
5


Last Updated:

Burhanpur News : बुरहानपुर के मोती माता का 250 साल पुराना मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है. यहां मन्नत पूरी होने पर बच्चों का मिठाई में तुलादान किया जाता है. 15 दिन के मेले में 22 एकड़ भूमि पर दुकानें और वाहन खड़े होते…और पढ़ें

X

मंदिर

मंदिर में दर्शन के लिए आते भक्त 

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मोती माता का करीब 250 साल पुराना मंदिर है. माता स्वयंभू प्रकट हुई हैं. यहां पर जिले के साथ-साथ महाराष्ट्र के लोग भी दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यहां पर 15 दिन तक मेले का भी आयोजन होता है. भक्त शादी-विवाह और बच्चों के लिए मन्नतें मांगते हैं. बच्चों की मन्नत पूरी होती है तो बच्चों को मिठाई में तुलादान किया जाता है, और माता को मिठाई का भोग लगाया जाता है.

Bharat.one की टीम ने मोती माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण झामू पवार से बात की तो उन्होंने बताया कि यह करीब 250 साल पुराना मोती माता का मंदिर है. यहां पर 15 दिवसीय मेले का आयोजन होता है. जिसमें दूर-दूर से भी भक्त आते हैं. यहां पर शादी विवाह और बच्चों के लिए मन्नतें मांगते हैं. मन्नत पूरी होने पर जितना बच्चों का वजन होता है. उतनी मिठाई लेकर उसका तुलादान किया जाता है और भक्तों में प्रसाद के रूप में मिठाई बांटी जाती है.

22 एकड़ में लगता है मेला 
समिति के सदस्यों का कहना है कि यह मेला 22 एकड़ की भूमि पर लगता है. मंदिर के आसपास जितने भी खेत होते हैं खेत मालिक अपने खेतों को खाली कर देते हैं. इस 15 दिवसीय मेले में कोई शुल्क नहीं लेते हैं. अपने खेतों में वाहन भी खड़े रहने देते हैं. दुकान भी लगने देते हैं और पूरा मेला लगाते हैं. खेत मालिकों का कहना है कि यह माता का ही आशीर्वाद है कि हम 15 दिन अपने खेतों को खाली कर देते हैं जिसके बाद हमारे खेतों में जो भी फासले लगते हैं उसका उत्पादन अच्छा होता है.

homedharm

एमपी का 250 साल पुराना मंदिर; मिठाई से तुलादान करने की है अनोखी परंपरा! जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here